RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने खोल दिए गेंदबाजों के धागे, तूफानी अर्द्धशतक में चेन्नई धुआं-धुआं, राजस्थान ने 8 विकेट से रौंदा
RR vs CSK: आईपीएल 2026 में तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम खेला गया। राजस्थान ने इस मैच को आसानी से 8 विकेट से चेन्नई को हरा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी।
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) में तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की पूरी टीम 10 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पाई।
आईपीएल के तीसरे मैच में पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई टीम पूरी टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर महज 127 रन ही बना पाई। चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक जेमी ओवरटन ने 43 रन की पारी खेली। चेन्नई के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने आसानी से 12.1 ओवर में 128 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।
वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
इस मैच में राजस्थान की सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वैभव ने ताबड़तोड़ 52 रन की पारी खेलकर राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई। वैभव ने 17 गेंदों सामना करते हुए तूफानी अंदाज में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वैभव के अलावा, यशसवी जायसवाल ने नाबाद 38 रन, ध्रुव जुरेल ने 18 रन और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 14 रन बनाए। राजस्थान ने वैभव के दम पर आसानी से मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
राजस्थान के गेंदबाजों के सामने चेन्नई ढेर
इससे पहले चेन्नई की शुरुआत बेहद ही खराब रही। शुरुआत में चेन्नई को झटके-पे-झटके लगते गए। सबसे पहले संजू सैमसन, उसके बाद कप्तान ऋतुराज, आयुष म्हात्रे और सरफराज खान सस्ते में निपट गए। इसके अलावा, शिवम दुबे भी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
मैच में संजू सैमसन ने 6 रन, ऋतुराज ने 6 रन, आयुष म्हात्रे ने 0, मैथ्यू शॉर्ट 2 रन, सरफराज खान 17 रन, कार्तिक शर्मा 18 रन, शिवम दुबे 6 रन, जेमी ओवरटन 43 रन, नूर अहमद 1 रन और मैट हेनरी 5 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई की पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई।
चेन्नई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
राजस्थान की तरफ से रवींद्र जडेजा के अलावा, नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट और जोफ्रा आर्चर 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 22:38 IST