RR vs CSK: धोनी के धुरंधरों ने डुबोई चेन्नई की लुटिया, संजू सैमसन भी ढेर... 50 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी
RR vs CSK: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करने उतरी CSK की टीम लड़खड़ाई गई है।
RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बैटिंग करने का न्योता दिया।
आईपीएल के तीसरे मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम लड़खड़ा गई है। शुरुआत में ही चेन्नई को तीन जबरदस्त झटके लगे हैं। सबसे पहले संजू सैमसन उसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उसके बाद आयुष म्हात्रे सस्ते में आउट हो गए हैं। इस मैच में राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह हावी नजर आ रहे हैं।
संजू और ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में आउट
मैच में पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम मुश्किल में आ गई है। RR से CSK मे शामिल हुए संजू सैमसन महज 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए। फैंस को उम्मीद थी कि संजू टी20 वर्ल्ड कप की तरह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन पहले मैच में फेल हो गए हैं।
वहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी कुछ खास नहीं कर पाए। संजू की तरह ऋतुराज गायकवाड़ भी महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ के बाद आयुष म्हात्रे आए और चलते बने। म्हात्रे बिना खाता बोले ही आउट हो गए।
राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह से हावी
राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह चेन्नई पर पूरी तरह हावी हैं। नांद्रे बर्गर ने राजस्थान को शुरुआती झटके दिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर भी शुरुआत में विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके अलावा, रवींद्र जडेजा आते ही सरफराज खान को आउट कर दिया। शिवब दुबे भी सस्ते में निपट गए। 57 रन पर चेन्नई ने छह बल्लेबाज आउट हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: MI के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने टोका फिर... VIDEO
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 20:20 IST