RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन गेंदबाजों पर बरपाएंगे कहर? फैंस का बेसब्री से इंतजार; जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

RR vs CSK: आईपीएल 2026 में तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में वैभव के अलावा संजू सैमसन पर फैंस की निगाहें सबसे अधिक रहेगी। आइए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

Follow :  
×

Share


RR vs CSK: बरसापारा में किसका होगा राज, | Image: Social media

RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज सोमवार 30 मार्च को तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। RR और CSK के बीच होने वाला यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) की कमान नए कप्तान रियान पराग के हाथों में है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर सीएसके की जिम्मेदारी है। इस मैच में फैंस की निगाहें वैभव सूर्यवंशी के अलावा, CSK से पहली बार खेलने वाले संजू सैमसन पर रहने वाली हैं। आइए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

वैभव और संजू शानदार फॉर्म में

वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म के बारे में बात करें तो वैभव अंडर 19 विश्व कप से ही लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार 175 रन की पारी खेली थी। वहीं, संजू सैमसन भी शानदार फॉर्म में हैं। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में संजू ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने लगातार तीन मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रन (सुपर-8), इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन (सेमीफाइनल), और न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन (फाइनल) बनाए।

वैभव या संजू करेंगे छक्के-चौके की बारिश?

आईपीएल 2026 में पहली बार दोनों टीमें आसपास में भड़ेगी। पिछले सीजन तक RR के कप्तान रहे संजू सैमसन इस सीजन CSK की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, RR से रवींद्र जडेजा खेलते हुए नजर आएंगे। इस मैच में RR की तरफ से फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर रहने वाली है, तो वहीं CSK में फैंस की निगाहें संजू सैमसन पर रहने वाली हैं। अब देखना है कि इन दोनों में से किसका बल्ला हल्ला बोलता है।

RR की संभावित प्लेइंग 11

रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने।

CSK की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस/मैट शॉर्ट, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, राहुल चाहर।

ये भी पढ़ें: RR vs CSK: तीसरे दिन IPL पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच समय से शुरू होगा या नहीं? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 17:50 IST