MI vs RCB: लड़खड़ाई टीम को तिलक वर्मा और नमन धीर ने संभाला, MI ने RCB को दिया 167 रन का लक्ष्य, भुवि चमके
Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने बेंगलुरु को 167 रनों का लक्ष्य दिया है। तिलक ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 10 मई को 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन ने आरसीबी को 167 रनों का लक्ष्य दिया है।
इससे पहले आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की तरफ से सबसे अधिक तिलक वर्मा ने 57 रन की पारी खेली। इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुंबई का कमर तोड़ दिया। उन्होंने 4 विकेट चटकाए।
लड़खड़ाई टीम को तिलक वर्मा-नमन धीर ने संभाला
मुंबई की लड़खड़ाई टीम को कुछ हद तक संभालने का काम तिलक वर्मा और नमन धीर ने किया। इन दोनों के बीच 82 रन की पार्टनरशिप रही, जिसके दम पर मुंबई 166 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। तिलक ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए।
वहीं, दूसरी तरफ नमन धीर ने 32 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। इसके अलावा, रोहित शर्मा ने 22 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए।
भुवनेश्वर कुमार के आगे MI पस्त
मुंबई को महज 166 रन पर रोकने में आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज ‘भुवि’ यानी भुवनेश्वर कुमार ने बखूबी किया। उन्होंने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 10 May 2026 at 21:24 IST