SRH vs KKR: रोवमैन पॉवेल का 'स्पाइडर-मैन' कैच, ईशान किशन भी देखकर रह गए हैरान, देखें VIDEO
Rovman Powell Catch Video: कोलकाता और हैदराबाद की टीमों के बीच आईपीएल 2026 के 45वें मैच में रोवमैन पॉवेल ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर खिलाड़ी से लेकर फैंस भी दंग रह गए। उनका कैच किसी 'सुपरमैन' से कम नहीं था।
Rovman Powell Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक कुछ ऐसे कैच देखने को मिले हैं, जो ना सिर्फ हमेशा के लिए फैंस के दिमाग में जगह बना लिए हैं, बल्कि उस कैच की तुलना 'स्पाइडर-मैन' या फिर 'सुपर-मैन' से होने लगती है।
वैसा ही कुछ आईपीएल 2026 के 45वें मैच में जब हैदराबाद-कोलकाता (SRH vs KKR) की टीमें टकराईं और कोलकाता के धाकड़ बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने हवा में छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन और शानदार कैच पकड़ा। रोवमैन पॉवेल के कैच को देखकर हेनरिक क्लासेन से लेकर दूसरी छोर पर मौजूद ईशान किशन भी चौंक गए।
रोवमैन पॉवेल का 'स्पाइडर-मैन' कैच
दरअसल, कोलकाता की तरफ से 10वें ओवर में कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। कैमरून ग्रीन ने जब अपने ओवर का चौथा गेंद डाला तब स्ट्राइक पर मौजूद हेनरिक क्लासेन ने छक्का लगाने कि कोशिश की। इस दौरान डीप में रोवमैन पॉवेल ने एक हाथ से शानदार कैच लपका है।
कैच इतना शानदार था कि यह देखने के लिए TV अंपायर को बुलाया गया है कि क्या यह एक सही कैच है। रोवमैन पॉवेल ने डीप मिडविकेट पर अपनी दाईं ओर कदम बढ़ाए और फिर हवा में उछलकर अपने दाएं हाथ से गेंद को लपक लिया।'
ईशान किशन भी हैरान
रोवमैन पॉवेल के इस शानदार कैच से सिर्फ हेनरिक क्लासेन ही चौंक नहीं गए, बल्कि दूसरी छोर पर मौजूद ईशान किशन भी किच सेकंड के लिए हैरान रह गए कि क्या यह सच में कैच पकड़ा गया है नहीं। हालांकि, बाद में TV अंपायर इस कैच को सही बताया और हेनरिक क्लासेन 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 May 2026 at 16:53 IST