अपडेटेड 27 March 2024 at 20:23 IST

IPL 2024: हैदराबाद की पिच पर रोहित ने लगाई 'डबल सेंचुरी', हार्दिक इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस में रहते हुए एक और खास उपलब्धि अपने नाम की है। रोहित IPL में ये कारनामा करने वाले मुंबई के पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं।

Follow :  
×

Share


रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस में रहते हुए हासिल की खास उपलब्धि | Image: IPL

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एमएस धोनी का जो योगदान रहा है, वही मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का है। मुंबई इंडियंस आज अगर IPL की सबसे सफल टीम है तो वो रोहित शर्मा की कप्तानी की वजह से है। रोहित की कैप्टेंसी में ही मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL का खिताब जीता है। इस शानदार उपलब्धि के बाद रोहित ने अब इस फ्रेंचाइजी में रहते एक और खास मुकाम हासिल किया है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने IPL 2024 के अपने दूसरे मुकाबले में हैदराबाद की पिच पर ‘डबल सेंचुरी’ लगाई है, जो बहुत स्पेशल है। उनका ये रिकॉर्ड इतना खास है कि टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या इसके आसपास भी नहीं है। आइए आपको बताते हैं, ये मामला क्या है। 

रोहित का मुंबई इंडियंस के लिए 200वां IPL मैच

दरअसल रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस के लिए अपना 200वां IPL मैच खेल रहे हैं। 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए रोहित ने फ्रेंचाइजी के साथ 14 साल का सफर तय किया है और अब वो 200वां IPL मैच खेल रहे हैं। 

रोहित IPL के पहले सीजन 2008 से ही टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। वो पहले डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) का हिस्सा थे। रोहित ने अपने 17 साल लंबे IPL करियर में कुल 245 मैच खेले हैं, जिसमें से 200 मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। 45 मैचों में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया था। 

बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 200 IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या रोहित के इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं हैं। हार्दिक ने अब तक कुल 125 मैच खेले हैं। दो सीजन तो वो गुजरात टाइटंस के लिए खेले हैं। 

सचिन ने रोहित को दी खास जर्सी 

मैच की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य और भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने रोहित को टीम की तरफ से 200 नंबर की खास जर्सी गिफ्ट की। खास बात ये है कि रोहित ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की है। 

रोहित इस सीजन सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में ही खेल रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के फैंस को उनसे एक बार फिर खिताब जीतने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ‘उन्हें बॉन्डिंग करनी पड़ेगी...’, रोहित-हार्दिक मुद्दे पर मदन लाल की खरी-खरी

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 March 2024 at 20:23 IST