अपडेटेड 21 March 2024 at 16:22 IST

IPL से पहले रोहित शर्मा ने निकाल दी हार्दिक पांड्या की हवा, 'हिटमैन' अवतार में दिखाए तारे

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा ने फ्रेंचाइजी के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को IPL 2024 से पहले अपना हिटमैन अवतार दिखाया है।

Follow :  
×

Share


हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा | Image: IPLT20.com

IPL 2024: T20 के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट माने जाने वाले IPL का रोमांच शुरू होने में एक दिन बचा है। फैंस टूर्नामेंट के आगाज को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर जगह जोश और जुनून हाई है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच चेपॉक के मैदान पर ओपनिंग मैच होने वाला है। 

IPL 2024 सीजन के लिए सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई की कमान संभालने वाले हैं। मुंबई इंडियंस के इस फैसले को फैंस अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लगातार रोहित का सपोर्ट किया जा रहा है। बहरहाल रोहित हार्दिक की कप्तानी में खेलने को तैयार हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोहित (Rohit) ने हार्दिक (Hardik) की हवा निकाल दी है। क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं।

रोहित ने हार्दिक की गेंदों पर मचाया कोहराम

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंदों पर कोहराम मचाया है। दरअसल बुधवार, 20 मार्च को मुंबई इंडियंस का इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला गया। यानि मुंबई के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेले, जिसमें रोहित ने हार्दिक की बॉलिंग पर तूफानी बल्लेबाजी की। रोहित ने हार्दिक के एक ओवर में ताबड़तोड़ 17 रन जड़े।

रोहित ने हार्दिक के ओवर में अपना हिटमैन अवतार दिखाया और 2 चौकों और एक धमाकेदार छक्के की बदौलत 17 रन बना डाले। बता दें कि हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट खेलते हैं। पिछले साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी हार्दिक बॉलिंग करते हुए ही चोटिल हुए थे।

मुंबई इंडियंस 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से अपना 2024 IPL अभियान शुरू करेगी। इसको लेकर टीम की तैयारियां जोरों पर हैं और रोहित का ये शानदार फॉर्म टीम के लिए शानदार साबित होगा। 

ये भी पढ़ें- सूर्या-पंत के लिए फायदेमंद साबित होगा IPL का ये नियम, 10-15 मिनट में बदल सकता है मैच का समीकरण

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 16:12 IST