रोहित को कप्तानी से हटाया और अब... मुंबई इंडियंस ने ऐसा क्या किया? टूट पड़े हिटमैन के फैंस
मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई में लगे टीम के कैंप में खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे है।
IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरु होने से पहले टीम बॉन्डिंग के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के लिए एक एक्सरसाइज सेशन रखा गया। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर टीम की क्वालिटी टाइम का एक वीडियो शेयर किया। टीम के इस वीडियो में हार्दिक पांड्या, इशान किशन सहित कई खिलाड़ी दिख रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियंस को पांच बार ट्रॉफी जीता चुके रोहित शर्मा इस वीडियो में कही नजर नही आए।
मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई में लगे टीम के कैंप में खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे है। शुरुआती मुकाबले से पहले खिलाड़ियों का मूड बदलने के लिए टीम आउटिंग का आयोजन किया गया।
वीडियो में नही दिखे रोहित
वीडियो में मुंबई के लगभग सभी खिलाड़ी और स्टाफ जहाज के रास्ते अलीबाग पहुंचे, लेकिन इस लिस्ट से एक व्यक्ति गायब दिखा। वह खिलाड़ी हैं टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। जहाज से उतरते वक्त के वीडियो में रोहित कहीं नहीं दिखे। इस वीडियो से यह तो तय है कि वह टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं। वीडियो में जहाज को मुंबई बंदरगाह से प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया के रास्ते निकलते हुए देखा जा सकता है और इसमें भी हिटमैन मौजूद नहीं दिखे। जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ नहीं दिखे।
हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से वह अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं। तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस भी इसका हिस्सा नहीं थे। हालांकि, एमआई के वीडियो में दोनों को नेट्स में पसीना बहाते जरूर देखा गया।
फैंस ने निकाला गुस्सा
वीडियो में रोहित शर्मा को न देखकर हिटमैन के फैंस एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के ऊपर भड़क गए। फैंस सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हार्दिक और मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को ट्रोल करने लगे। इससे पहले फैंस ने मुंबई इंडियंस पर गुस्सा निकाला था जब मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी थी।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 18:23 IST