रोहित शर्मा को आया गुस्सा, पैपराजी ले रहे थे बेटी समायरा की तस्वीरें, फिर हिटमैन ने जो किया वो VIRAL है!
परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर लौट रहे रोहित शर्मा के साथ ऐसा क्या हुआ जिसके बाद वे अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और पैपराजी के सामने ही भड़क गए।
Rohit Sharma: टीम इंडिया (Team India) को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) का खिताब जीतवाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए विदेश गए हुए थे। अब जब आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में गिनती के दिन बचे हैं तो रोहित वापस से भारत लौट आए हैं।
इस दौरान जब रोहित शर्मा भारत लौटे तो एयरपोर्ट पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वे अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और पैपराजी के सामने ही भड़क पड़े। रोहित जो हमेशा काफी मस्ती-मजाक करते है वे जब मीडिया के सामने गुस्सा हुए तो सभी एक पल के लिए हैरान गए।
क्या है पूरा माजरा?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से कप्तान रोहित शर्मा, वाइफ रितिका, बेटी समायरा और बेटे अहान के साथ वेकेशन के लिए विदेश यात्रा पर गए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार अपनी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। छुट्टियां मनाने के बाद जब रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट से अपने घर जाने के लिए रवाना होने लगे तो तभी वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी और उनके परिवार की तस्वीरें लेने की कोशिश करने लगे। ये पैपराजी बार-बार रोहित से फोटो के लिए बोलते रहे, जिस पर रोहित थोड़ा गुस्सा हो गए।
रोहित के चेहरे पर दिखा गुस्सा
उन्होंने इशारा कर सबको पीछे हटने को कहा। फिर अपनी बेटी को कार में बैठाया और सभी फोटोग्राफर को एक तरफ जाने को कहा। इस दौरान रोहित के चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था। हालांकि, अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर रोहित जल्द ही शांत हो गए और फिर उन्होंने खुशी-खुशी फोटोग्राफर्स को तस्वीरें खींचने का मौका दिया। रोहित शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2024 में जब मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया तो फैंस के बीच इस फैसले का काफी विरोध देखने को मिला था। ऐसा लग रहा था आईपीएल 2025 में रोहित किसी और फ्रेंचाइजी की ओर से खेलेंगे। पर आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर रोहित को रिटने किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 18 March 2025 at 07:59 IST