VIDEO: 'यंग बॉय लग रहे...', रोहित शर्मा को देखकर क्यों चौंकीं नीता अंबानी? हिटमैन भी मुस्कुराने लगे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया है। वहीं, आईपीएल शुरू होने से पहले MI की मालकिन नीता अंबानी टीम के खेमे में पहुंची तो हिटमैन की फिटनेस को देख सरप्राइज हो गईं।

Follow :  
×

Share


रोहित शर्मा को देखकर चौंकीं नीता अंबानी | Image: X/MI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। 28 मार्च को पहला मुकाबला RCB बनाम SRH के बीच खेला जाएगा। वहीं, पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भविष्यवाणी की है कि MI प्लेऑफ जरूर जगह बनाएगी। 

इस बीच आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी टीम की ट्रेनिंग सेशन में खिलाड़ियों से लेकर टीम स्टाफ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को देखकर ऐसा रिएक्शन दिया कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल, नीता अंबानी में रोहित शर्मा की फिटनेस को देखकर ऐसा खास रिएक्शन दिया की चर्चा का विषय बन गया।

रोहित शर्मा की फिटनेस देख चौंकीं नीता अंबानी

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ महीनों से अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया है। आईपीएल को लेकर पिछले कुछ महीनों में रोहित का वजन घटा है और पहले के मुकाबले अब पतले भी हो गए हैं। इसी को देखते हुए जब मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी MI के खेमे में पहुंची तो वह सरप्राइज हो गईं। रोहित को देखते ही खास रिएक्शन दिया।

‘रोहित, लुक लाइक यंग बॉय’

दरअसल, जब मुंबई इंडियंस की टीम नेट अभ्यास कर रही थी, तब MI की मालकिन नीता अंबानी कैप में पहुंची, जहां उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों से लेकर MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नीता अंबानी ने रोहित शर्मा की फिटनेस को देखकर कहा 'ओ माय गॉड, रोहित मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई। तुम एक यंग ब्वॉय (जवान लड़के) की तरह लग रहे हो।' इसके बाद रोहित शर्मा भी मुस्कुराने लगे। वहीं, बगल में मौजूद अन्य खिलाड़ी भी इस प्रतिक्रिया पर मुस्कुराते दिखे।

मुंबई इंडियंस का पूरा IPL 2026 शेड्यूल

  • 29 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई) — रात 7:30 बजे  
  • 4 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली) — दोपहर 3:30 बजे  
  • 7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी) — रात 7:30 बजे  
  • 12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई) — रात 7:30 बजे  
  • 16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (मुंबई) — रात 7:30 बजे  
  • 20 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस (अहमदाबाद) — रात 7:30 बजे  
  • 23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई) — रात 7:30 बजे  
  • 29 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई) — रात 7:30 बजे  
  • 2 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (चेन्नई) — रात 7:30 बजे  
  • 4 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (मुंबई) — रात 7:30 बजे  
  • 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (रायपुर) — रात 7:30 बजे  
  • 14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (धर्मशाला) — रात 7:30 बजे  
  • 20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (कोलकाता) — रात 7:30 बजे  
  • 24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुंबई) — दोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में होगी एंट्री? IPL से पहले ये बड़ी अड़चन हुई दूर

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 17:10 IST