अपडेटेड 10 April 2024 at 20:17 IST
'हैदराबाद टू मुंबई', रोहित शर्मा के लिए बेहद खास है 10 अप्रैल का दिन; बदल गई थी किस्मत
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए आज का दिन बेहद खास है। हिटमैन ने 13 साल पहले आज ही के दिन IPL में नए सफर की शुरुआत की थी।
IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मौजूदा IPL सीजन में एक नए रूप में नजर आ रहे हैं। दरअसल रोहित इस बार कप्तान नहीं, बल्कि सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाया है।
हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की IPL 2024 की शुरुआत को अच्छी नहीं हुई है, लेकिन टीम ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखा है। रोहित शर्मा की बात करें तो वो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक आक्रामक रूप से बल्लेबाजी की है। रोहित अब गुरुवार, 11 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे हैं। ये मैच तो कल है, लेकिन रोहित के लिए आज 10 अप्रैल का दिन बेहद खास है। आइए इसकी वजह बताते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए किया था डेब्यू
दरअसल रोहित शर्मा ने 13 साल पहले आज ही के दिन मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। रोहित ने 10 अप्रैल 2011 को मुंबई इंडियंस के लिए पहला IPL मैच खेला था। मुंबई इंडियंस ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
सचिन तेंदलुकर की कप्तानी रोहित ने दिल्ली के खिलाफ इस मैच में 30 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। रोहित मुकाबले में 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।
हैदराबाद से मुंबई में आए थे रोहित
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैदराबाद से मुंबई में आए थे। वो डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) का हिस्सा थे, लेकिन फिर ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा था। मुंबई इंडियंस में रोहित का शुरुआती दौर बेशक इतना ठीक नहीं रहा, लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद उनकी किस्मत बदल गई थी। रोहित के शानदार प्रदर्शन और उनकी काबिलियत को देखते हुए मुंबई ने उन्हें कप्तान बना दिया और कप्तान के तौर पर पहले ही सीजन में रोहित ने मुंबई इंडियंस को IPL खिताब जिताया। इसके बाद रोहित की कप्तानी में मुंबई 4 और खिताब जीती। 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस रोहित की कप्तानी में चैंपियन बनी।
रोहित का IPL करियर
रोहित के ओवरऑल IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) के लिए IPL डेब्यू किया था। रोहित ने IPL में कुल 247 मैच खेले हैं और वो सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दिनेश कार्तिक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। एमएस धोनी 255 मैचों के साथ पहले नंबर पर हैं। रोहित ने 247 मुकाबलों में 6329 रन बनाए हैं, जिसमें 42 अर्धशतक और एक शतक शामिल है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 20:17 IST