टारगेट हिटमैन और 450 मिलियन का इनाम... आईपीएल से पहले कौन रख रहा रोहित शर्मा पर नजर? VIDEO मचा रहा बवाल
मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जितवाने वाले रोहित शर्मा ने एमआई (MI) का कैंप ज्वॉइन कर लिया है। जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज होने में महज दो दिन का समय बचा है। ऐसे में सारी टीमों के बीच आईपीएल की तैयारी शुरु हो गई है। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की एंट्री पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऐसा दिखाया गया कि कोई रोहित शर्मा के ऊपर नजर रखे हुए हैं।
मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जितवाने वाले रोहित शर्मा ने एमआई (MI) का कैंप ज्वॉइन कर लिया है। जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में स्वैग वाली एंट्री हुई है। वीडियो देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में धमाकेदार एंट्री
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से रोहित शर्मा परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालद्वीप गए थे। आईपीएल खेलने के लिए वे भारत लौटे और मुंबई इंडियंस के कैप में शामिल हुए। इस दौरान एमआई ने रोहित की एंट्री का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो जमकर बवाल मचा रहा है।
ब्लैक कोट और ब्लैक गॉगल्स में नजर आए रोहित
वीडियो में रोहित शर्मा एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। ब्लैक कोट और ब्लैक गॉगल्स के साथ रोहित कुछ ऐसे अंदाज में दिखे जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। रोहित का ये स्वैग वाला अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच
आपको याद दिला दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित काफी अहम खिलाड़ी हैं। भले मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली है पर वे उन्हें किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते थे जिसकी वजह से उन्होंने आईपीएल रिटेंशन में रोहित को रिटेन किया। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 08:07 IST