अपडेटेड 18 April 2024 at 21:24 IST
IPL 2024: रोहित शर्मा के खाते में एक और शानदार उपलब्धि, PBKS के खिलाफ मुकाबले में की धोनी की बराबरी
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने IPL में एक और कीर्तिमान रचा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने धोनी की बराबरी कर ली है।
IPL 2024: वाइट बॉल क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खाते में एक और शानदार उपलब्धि आई है। IPL के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बतौर खिलाड़ी खेल रहे रोहित (Rohit) ने IPL में एक शानदार कीर्तिमान रचा है।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला इस IPL सीजन में जमकर हल्ला कर रहा है। रोहित (Rohit) हिटमैन अवतार में नजर आ रहे हैं और विरोधियों की वाट लगा रहे हैं। अपनी इसी शानदार बल्लेबाजी के दम पर रोहित ने हाल ही में एक शानदार कीर्तिमान हासिल किया था और अब इस कड़ी में उन्होंने IPL में एक और इतिहास रचा है।
250वां IPL मैच खेलेंगे रोहित
बता दें कि रोहित (Rohit) ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की और पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की बराबरी कर ली। दरअसल रोहित शर्मा का ये 250वां IPL मैच है और धोनी (Dhoni) के अलावा अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने IPL में 250 मैच नहीं खेले हैं, लेकिन माही (Mahi) के बाद रोहित (Rohit) अब ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर
बता दें कि धोनी 250 मैचों के साथ IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे पर दिनेश कार्तिक हैं। डीके के नाम भी रोहित की तरह अभी 249 मैच हैं। रोहित तीसरे पर जबकि विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। किंग कोहली ने IPL में अब तक 244 मैच खेले हैं। वहीं रविंद्र जडेजा 232 मुकाबलों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद शिखर धवन ने 222 मैच खेले हैं। इसके अलावा 200 या 200 से ज्यादा मैच खेलने वालों में सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायडू और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं।
IPL में रोहित के 6500 रन
रोहित शर्मा ने इसके अलावा आज IPL में 6500 रन भी पूरे कर लिए हैं। रोहित 25 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 36 रन बनाए और अब IPL में उनके नाम 6508 रन हो गए हैं। बता दें कि रोहित IPL में 6000 से ऊपर रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। अब तक विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने ही ऐसा किया है।
यही नहीं रोहित ने इस मुकाबले में 3 छक्के लगाकर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
मुंबई के लिए रोहित ने IPL में 224 छक्के लगा दिए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 18 April 2024 at 21:24 IST