अपडेटेड 20 December 2023 at 13:55 IST

धोनी को गुरु मानने वाले इस आदिवासी क्रिकेटर की तो निकल पड़ी, इस टीम ने रातोंरात बना दिया करोड़पति

IPL 2024: आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस ने एक आदिवासी खिलाड़ी पर बोली लगाई जो एमएस धोनी का बहुत बड़ा फैन है और उन्हें अपना गुरु मानता है।

Follow :  
×

Share


Robin Minz (X/ @CricCrazyJohns) | Image: X/ @CricCrazyJohns

IPL 2024 Auction: आईपीएल क्रिकेट का एक ऐसा मंच है जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। हाल फिलहाल में हमने मुंबई इंडियंस की कप्तानी के साथ ऐसा होता देखा था। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन के दौरान गुजरात टाइटंस ने एक आदिवासी खिलाड़ी पर बोली लगाई जो एमएस धोनी का बहुत बड़ा फैन है और उन्हें अपना गुरु मानता है। गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज नाम के एक विकेटकीपर बल्लेबाज को 3.60 करोड़ में खरीदा।

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को हुआ खत्म 
  • गुजरात टाइटंस ने एक आदिवासी विकेटकीपर-बल्लेबाज को खरीदा 
  • आदिवासी क्रिकेट धोनी को मानता है अपना गुरु

रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिले से हैं। बाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। मिंज अनुभवी कोच चंचल भट्टाचार्य की देख रेख में क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। चंचल भट्टाचार्य धोनी के भी मेंटोर रह चुके हैं। मिंज पहली बार तब सुर्खियों में आए थे जब वह मुंबई इंडियंस के कैंप में हिस्सा लेने इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए थे।

रॉबिन मिंज झारखंड स्टेट टीम के लिए खेल चुके हैं

हालांकि, मिंज अभी तक झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में मैदान पर नहीं उतरे हैं, लेकिन वह स्टेट टीम में अंडर-19 और अंडर-25 में खेल चुके हैं। मिंज के पिता आर्मी से रिटायर हैं और वह अब रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं फिलहाल वह अपनी दो बहनों के साथ रांची के नमकुम में रहते हैं।

सबसे पहले सीएसके ने लगाई थी बोली

रॉबिन झारखंड के लिए अंडर-19 टीम में खेल चुके हैं और आईपीएल के ऑक्शन में वह 20 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे थे। ऑक्शन में उनका नाम आते ही सबसे पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगाई गई। सीएसके के बाद मुंबई ने भी इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की।

मुंबई और सीएसके बीच 1 करोड़ 30 लाख की बोली लगाई गई, लेकिन तभी बिड में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपनी एंट्री मार ली। गुजरात ने रॉबिन पर 1 करोड़ 40 लाख की बोली लगा दी। इसके बाद बिड और आगे बढ़ गई, लेकिन मुंबई की 2.60 करोड़ की बोली के बाद पीछे हटने का फैसला कर लिया। ऐसा लगा कि अब बोली समाप्त हो जाएगी लेकिन, तभी बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी बिड में कूद पड़ी।

गुजरात टाइटंस ने मारी बाजी

सनराइजर्स ने रॉबिन पर दो बार बोली लगाई, लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम डटी रही और आखिरी बोली 3.60 करोड़ की लगाकर इस आदिवासी खिलाड़ी की किस्मत को चमका दिया। 

यह भी पढ़ें- 'छोटे मियां सुभान अल्लाह...', मेरठ का छोरा कर गया कमाल, IPL नीलामी में कैसे बन गया सबसे महंगा बैटर?


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 20 December 2023 at 13:18 IST