Rishabh Pant Akshar Patel: दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की वापसी पर कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा खुलासा, कहा- मैं कप्तान के रूप में...

Rishabh Pant: आईपीएल के दो सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी करने के बाद पंत अब दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं। दिल्ली वापसी पर कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने पंत का जोरदार स्वागत किया है।

पंत की वापसी पर अक्षर पटेल का बड़ा खुलासा- 'मैं कप्तान के रूप में...' | Image: ANI

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इस महा डील के तहत लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अपने घर वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। वहीं, दिल्ली से कुलदीप यादव लखनऊ में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में शामिल होते ही मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल ने पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा ‘उसे पता है कि टीम के लिए क्या करना और कैसे करना है। हमारे बीच समझ है कि टीम के लिए क्या करना है।'

DC में उसे पूरी आजादी मिलेगी- अक्षर पटेल

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से दिल्ली कैपिटल्स (DC) में शामिल होने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने उनका जमकर स्वागत किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान अक्षर पटेल बोल रहे हैं कि 'बस मुझे इतना पता है कि उसे पूरी आजादी मिलेगी, मेरे कप्तान रहते हुए।'

अक्षर आगे कहते हैं कि हमारे में दोस्त और कप्तान के रूप में कुछ नहीं था। जब पंत दिल्ली का कप्तान था, तब भी उस समय ऐसा कुछ नहीं था कि वो मेरा कप्तान है, अब जब मैं कप्तान हूं, तो हमारे में समझदारी है कि टीम के लिए क्या करना और क्या नहीं।

June 24, 2026

ऋषभ पंत 27 से 15 करोड़ पर आए

आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ते ही उनकी सैलरी में 12 करोड़ की कटौती हो गई है। अब ऋषभ को आईपीएल 2027 में दिल्ली की तरफ से खेलने के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।

June 24, 2026

ये भी पढ़ें: IPL Rishabh Pant: 12 करोड़ का नुकसान... फिर भी ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम में 'घर वापसी' की क्या थी मजबूरी?

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 June 2026 at 16:33 IST