अपडेटेड 25 March 2025 at 12:05 IST
Rishabh Pant: घटिया कप्तानी, 0 पर आउट, स्टंपिंग मिस...ठीक से नहीं खेले 7 गेंद फिर भी कमाए 2 करोड़; हर बॉल की कीमत 30 लाख
लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत की जमकर आलोचना हो रही है।
IPL 2025, DC vs LSG: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा थी उनका नाम है ऋषभ पंत (Rishabh Pant)। आप सोच रहे होंगे कि पंत की सबसे ज्यादा चर्चा क्यों? तो वो इसलिए क्योंकि आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के इतिहास में अब तक सबसे महंगी बोली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)ने पंत के ऊपर ही लगाई थी।
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की महंगी धनराशि में खरीदा था। इतनी महंगी धनराशि में पंत को खरीदने के बाद लकनऊ की फ्रेंचाइजी ने उनपर भरोसा दिखाते हुए कप्तान भी बना दिया था। पर पंत ने आईपीएल के 18वें सीजन के पहले मुकाबले में ही लखनऊ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ऋषभ पंत का निराशाजनक प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत की जमकर आलोचना हो रही है। पंत को लखनऊ ने यही सोच कर कप्तान बनाया था कि वे विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्ले से भी टीम को मजबूती देंगे। पर पंत कप्तानी के साथ-साथ इन दोनों ही चीजों में फेल नजर आए।
पंत की एक भूल पड़ी लखनऊ को बेहद भारी
पहले तो पंत बैटिंग करते हुए अपने बल्ले का दम नहीं दिखा पाए दूसरा वे फील्डिंग के दौरान भी कई ऐसी गलतियां कर बैठे जिसने LSG को मैच हरवा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान पंत से आखिरी ओवर में एक ऐसी भूल हुई जिससे लखनऊ को 1 विकेट से हार मिली। पंत ने स्टंपिंग मिस कर दी और अगली ही गेंद पर आशुतोष शर्मा ने छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिला दी। अगर पंत से ये भूल न हुई होती और वे अच्छे से स्टंपिंग कर देते तो दिल्ली अपना आखिरी विकेट खो देती और जीत लखनऊ की होती।
हर गेंद की कीमत 30 लाख
अब बात करते हैं पंत की बल्लेबाजी की। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खाता ही नहीं खोला। उन्होंने 6 गेंदें खेली पर वे उनमें खाता तक नहीं खोल पाए। आईपीएल शुरु होने से पहले लखनऊ ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रूपए में खरीदा था। यानी अंदाजा लगाया जाए तो लगभग हर मैच खेलने पर पंत को 2 करोड़ रूपए मिलेंगे। ऐसे में पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घटिया प्रदर्शन करने के बावजूद 2 करोड़ रूपए कमा ले गए। उन्होंने इस मैच में 6 गेंदें खेली जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रूपए रही।
हार के बाद क्या बोले पंत?
दिल्ली से मिली हार के बाद ऋषभ पंत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बोर्ड पर रन काफी थे। बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छा खेला। हो सकता है कि हमने बीच में लय खो दी हो, लेकिन मुझे लगता है कि इस विकेट पर ये काफी अच्छा स्कोर था। निश्चित रूप से एक टीम के रूप में हम हर मैच से पॉजिटीव तरीके से देखनमा चाहते हैं और उससे सीखना चाहते हैं। ये टूर्नामेंट की शुरुआत है और हम अभी जम रहे हैं।’
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 25 March 2025 at 12:05 IST