ऋषभ पंत ने महज 3 शब्दों में LSG को कहा अलविदा, DC में शामिल होते ही लिखा खास नोट, पोस्ट वायरल

Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ने और टीम से अलग होने के बाद ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के लिए महज 3 शब्दों का एक खास नोट लिखा, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पंत ने 3 शब्दों में छोड़ा लखनऊ का साथ, दिल्ली की टीम से जुड़कर लिखा खास नोट | Image: DC

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग में दो सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी करने के बाद ऋषभ पंत ने फ्रेंचाईजी का साथ छोड़ दिया है। मंगलवार 23 जून को आईपीएल ने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी कर चुके हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रेड डील के जरिए पंत दिल्ली में वापस चले गए और उनकी जगह दिल्ली के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव लखनऊ के साथ जुड़ गए हैं। इस सभी घटनाक्रम के बाद अब पंत ने सिर्फ तीन शब्दों में फ्रेंचाइजी को अलविदा कह दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंत ने 3 शब्दों में LSG को कहा अलविदा

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में एलिमिनेट होने के बाद पंत ने लखनऊ टीम की कप्तानी छोड़ दी। करीब दो महीने बाद अब पंत दिल्ली के साथ जुड़ते ही लखनऊ सुपर जायंट्स को सिर्फ 3 शब्दों में अलविदा कहा है। पंत ने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, थैंक यू टीम'। पंत का साधारण अंदाज में लखनऊ को अलविदा करने वाला तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

June 23, 2026

15 करोड़ में DC में शामिल हुए

बता दें कि 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ते ही उनकी सैलरी में 12 करोड़ की कटौती हो गई है। अब ऋषभ को आईपीएल 2027 में दिल्ली की तरफ से खेलने के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।

June 23, 2026

ऋषभ पंत का IPL करियर

अगर बात करें पंत के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 139 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों की 136 पारियों में 33.60 की औसत और 146.79 के स्ट्राइक रेट से 3,865 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL Rishabh Pant: 12 करोड़ का नुकसान... फिर भी ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम में 'घर वापसी' की क्या थी मजबूरी?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 June 2026 at 17:08 IST