IPL 2026: रिंकू सिंह से शेन वॉटसन तक... गिफ्ट के लालच में सब फंस गए, देखते ही मुंह से निकल गई चीख. VIDEO हुआ VIRAL
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच KRR ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह 'अप्रैल फूल' बन गए।
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। वनखेड़े में खेले गए आईपीएल के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में रिकू सिंह 21 गेंदों का समाना करते हुए नाबाद 33 रन बनाए थे।
इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रिंकू सिंह से लेकर शेन वॉटसन जैसे कई खिलाड़ी एक मजाकिया गेम में डरते हुए नजर आए हैं। फैंस इस मजाकिया प्रैंक को ‘अप्रैल फूल’ से जोड़कर देख रहे हैं। KKR का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या रिंकू सिंह 'अप्रैल फूल' बन गए?
दरअसल, 1 अप्रैल को भारत में अप्रैल फूल मनाया जाता है और इस दिन एक-दूसरे को लोग मजाकिया अंदाज में मूर्ख यानी अप्रैल फूल बनाते हैं। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति मजाकिया अंदाज में रिंकू सिंह के अलावा, टीम के अन्य साथियों को मूर्ख बनाने की कोशिश करता है और इस बीच रिंकू सिंह डर भी जाते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बंद बॉक्स को अन्य खिलाड़ियों को खोलने के लिए बोलता है और जैसे ही कोई बॉस को खोलता है, उसके अंदर से एक कीड़ा अचानक से निकलता है, जिसे देखकर लगभग हर कोई डर जाता है। रिंकू सिंह से लेकर शेन वाटसन जैसे कई खिलाड़ी ‘अप्रैल फूल’ बन जाते हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई लोग अप्रैल फूल के रूप में देख रहे हैं। वीडियो को लेकर एक यूजर में लिखा 'असली अप्रैल फूल तो रिंकू सिंह और KKR के खिलाड़ियों के बीच हुआ।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'भाई ने सब की फील्डिंग सेट कर दी।' हालांकि, KKR ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'Trust issues loading।'
2 अप्रैल को KKR का मैच
मुंबई इंडियंस से पहला मैच हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 2 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलेगी। यह मैच कोलकाता में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलेगी। आपको बता दें कि दोनों टीमें अपना पहला मैच हारकर कोलकाता में भिड़ेगी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 17:20 IST