MI के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने टोका फिर... VIDEO

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच खेला गया, जिसे MI ने जीत लिया। इस मैच के बाद रिंकू सिंह MI के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उन्होंने एक बैट उठा लिया। इस मजेदार वीडियो को एक्स पर MI ने शेयर किया है।

Follow :  
×

Share


MI के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह | Image: Social media

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई ने इस सीजन का आगाज जीत के साथ शुरू किया। मुंबई इंडियंस ने 14 साल पर सीजन का पहला मैच अपने नाम किया। वहीं, मुंबई का यह आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड रन चेज भी रहा।

इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से एक मजाकिया वीडियो सामने आया, जिसमें रिंकू सिंह बैट लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तिलक वर्मा और सूर्यकुमार भी दिखाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह और तिलक वर्मा का शानदार और मजाकिया कन्वर्सेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह किसका बैट लेकर भागे?

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि मुंबई के ड्रेसिंग रूम में रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी मौजूद है, जहां अंगकृष रघुवंशी बॉल को बैट से डक कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो में रिंकू के अलावा, सूर्यकुमार और तिलक वर्मा समेत कई खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। इधर अचानक से रिंकू सिंह एक बैट लेकर मुंबई के खेमे से बाहर जाने लगे। इसके बाद उन्हें रोकते और कहते हैं कि बैट रखों। इसके बाद रिकू सिंह बोलते हैं कि । यह मेरा बैट नहीं है, फिन एलन का बैट है।'

'और कितने बैट लोगे रिंकू भाई'

इस वीडियो में आगे तिलक वर्मा कहते हैं कि 'आओ,आओ, इधर आओ दिखाओ', तब रिंकू सिंह रुकते नहीं है और बैट लेकर तेजी से चले जाते हैं। इसके बाद वीडियो में धमाल मूवी का मशहूर डायलॉग, गोटी कलटी मार… भी बजता है। इसके बाद पीछे से तिलक वर्मा करते हैं कि 'अरे कितना बैट लेगा।' इस मजेदार वीडियो को मुंबई इंडियंस ने एक्स पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है 'और कितने बैट लोगे रिंकू भाई।'

MI ने KKR को 6 विकेट से हराया

मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का रिकॉर्ड चेज करके इतिहास रच दिया। इस मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट ने नुकसान पर 221 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ममुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 78 रन की पारी और रियान रिकल्टन ने 43 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 81 रन की पारी खेली। मुंबई का अगला मैच 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: RR vs CSK: तीसरे दिन IPL पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच समय से शुरू होगा या नहीं? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 19:40 IST