RCB बनाम SRH मैच से IPL 2026 का आगाज आज, कौन मारेगा पहली बाजी? दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आज से आगाज होने वाला है। पहले मैच में चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। फैंस की नजरें विराट कोहली के अलावा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पर होगी।

Follow :  
×

Share


RCB बनाम SRH मैच से IPL 2026 का आगाज आज | Image: X

RCB vs SRH:  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की शुरुआत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार, 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच से होगी। RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में हैं, तो सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में हैं । 

वैसे तो ईशान किशन का बतौर कप्तान उनका पहला मैच है, लेकिन फैंस की नजरें उनके अलावा, अभिषेक शर्मा पर भी रहेगी। वहीं, RCB में फैंस की नजरें विराट कोहली पर रहेगी। अब देखना है कि आईपीएल 2026 में जीत के साथ कौन सी टीम सीजन का आगाज करती हैं। आइए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

RCB के बल्लेबाजों पर दारोमदार

आईपीएल के पहले मैच में दोनों ही टीमें पूरी दमखम के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। RCB में विराट कोहली से लेकर रजत पाटीदार के अलावा, मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे बल्लेबाज होंगे। वहीं, विकेटकीपर जितेश शर्मा और क्रुणाल पांड्या भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान के साथ मैदान पर

वहीं, SRH की बात करें तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर फैंस की नजरें होंगी। दोनों में कोई एक भी खिलाड़ी चल पड़ता है, तो RCB के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंस्टोन जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। अब देखना होगा ईशान किशन वाली SRH टीम बाजी मारती है या नहीं।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार।

SRH संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, टेविस हेड, इशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: इन 4 टीमों के सिर सजेगा प्लेऑफ का ताज? आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट से पहले ही कर दी बड़ी भविष्यवाणी

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 16:50 IST