RCB vs SRH: पहले ही मैच में Ishan Kishan ने उड़ाया गर्दा, खेली 80 रन की धमाकेदार पारी, SRH ने RCB को दिया 202 रन का लक्ष्य

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 28 मार्च को खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने RCB को 202 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोका।

Follow :  
×

Share


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मैच | Image: X/IPL

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शनिवार, 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खेला जा रहा है। इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बैटिंग करने का न्योता दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के शुरू में ही अभिषेक शर्मा ने छक्के से अपना खाता खोला, लेकिन उसके बाद दूसरे ओवर में फिर से छक्का लगाने गए और आउट हो गए। अभिषेक के बाद ट्रैविस हेड भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद SRH के कप्तान ईशान किशन ने टीम को संभाला। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर RCB को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया।

ईशान किशन ने खेली 80 रन की पारी

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टीम को संभाला। ईशान किशन ने पहले ही मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने ताबड़तोड़ 80 रन की पारी खेली। ईशान ने 38 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और आठ चौके की मदद से 80 रन की धमेकदार पारी खेली। ईशान के अलावा, अनिकेत वर्मा ने शानदार 43 रन की पारी खेली। ईशान किशन और अनिकेत वर्मा के दम पर SRH ने RCB को 202 रन का लक्ष्य दिया।

अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड सस्ते में आउट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो शुरुआत शानदार नहीं रही। सबसे पहले महज 7 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। उसके कुछ ही देर बात ट्रैविस हेड भी महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। एक तरह से SRH की शुरुआत बेहद ही खराब रही। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बाद नीतीश रेड्डी भी महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।

जैकब डफी ने चटकाए 3 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद को 201 रन पर रोकने का काम RCB के गेंदबाजों ने किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सबसे अधिक जैकब डफी ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट अपने नाम किए। 

ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: Ishan Kishan का बड़ा कारनामा, RCB के खिलाफ 2 रन बनाते ही रच दिया इतिहास

 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 21:31 IST