RCB vs KKR: अंगकृष रघुवंशी की तूफानी फिफ्टी, KKR ने RCB को दिया 193 रन का लक्ष्य, रिंकू सिंह भी चमके

RCB vs KKR: आईपीएल में आरसीबी बनाम कोलकाता के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने आरसीबी को 193 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने तूफानी पारी खेली।

में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | Image: IPL

RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया।

कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के अनुसार पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता की तरफ से सबसे अधिक अंगकृष रघुवंशी ने ताबड़तोड़ 71 रनों की पारी खेली। वहीं, आरसीबी की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे। हालांकि, वो भी सिर्फ एक विकेट चटा सकें।

अंगकृष रघुवंशी की तूफानी पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स को 192 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अंगकृष रघुवंशी का सबसे अहम योगदान रहा है। उन्होंने तूफ़ानी अंदाज में अपनी टीम के लिए 71 रन बनाए। रघुवंशी ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन छक्के और सात चौके निकले।

रिंकू सिंह भी चमके

अंगकृष रघुवंशी के अलावा, केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 49 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक बार फिर अपनी टीम को निराश किया।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 22:26 IST