IPL 2026 Final: फाइनल में विराट के बल्ले ने मचाया 'आतंक', किंग कोहली के 'बवंडर' में उड़ी गुजरात; दूसरी बार RCB ने जीता खिताब

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसे आरसीबी ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ आरसीबी ने IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। विराट ने इस मैच में 'किंग' पारी खेली।

GT को रौंदकर RCB बनी IPL 2026 की विजेता | Image: IPL

RCB vs GT IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे आरसीबी ने 5 विकेट से मैच को जीत लिया। इसी के साथ रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम आरसीबी ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आरसीबी ने पहले आईपीएल का 18वां सीजन और अब 19वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

इससे पहले आरसीबी ने कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात के इस लक्ष्य को आरसीबी ने महज 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 161 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस मैच में पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपाया, उसके बाद बल्लेबाजों ने जीटी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। विराट ने इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

विराट ने खेली 'किंग' पारी

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी को जीत दिलाने में किंग कोहली ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार नाबाद 75 रनों की पारी खेली। इस मैच में एक तरफ से आरसीबी के कुछ अंतराल पर विकेट गिरती जा रही थी, लेकिन दूसरे साइड से कोहली क्रीज पर खड़े रहे। विराट 75 रनों की पारी में 3 छक्के और 9 चौके लगाए। विराट ने इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। विराट के अलावा, वेंकटेश अय्यर ने 32 रनों की पारी खेली।

May 31, 2026

RCB के गेंदबाजों का कहर

गुजरात को 155 रन के स्कोर पर रोकने का काम आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार तरीके से किया, जिसके चलते गुजरात बड़ा लक्ष्य नहीं बना सकी। इस मैच में आरसीबी की तरफ से सबसे अधिक रसिक सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए। डार के अलावा, भुवनेश्वर कुमार और जोस हेज़लवुड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, कुणाल पांड्या ने 1 विकेट लिए।

May 31, 2026

फाइनल में GT के 'धुरंधर' रहे फ्लॉप

आईपीएल फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के 'धुरंधर' एकदम फ्लॉप रहे। गुजरात की तरफ से सबसे अधिक वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाए। उनके अलावा, सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 12 रन, कप्तान शुभमन गिल 10 रन, निशांत सिंधु 20 रन, जोस बटलर 19 रन और राहुल तेवतिया 7 रन ही बनाए।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 31 May 2026 at 23:27 IST