RCB बनाम CSK मैच में बारिश बनी विलेन तो प्लेऑफ में इन 4 टीमों की सीट कन्फर्म, जानें समीकरण
RCB vs CSK Bengaluru Weather: 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच है। प्लेऑफ की लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम
- खेल समाचार
- 3 min read
RCB vs CSK Weather Forecast: 18 मई 2024। जी हां, सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इस तारीख का इंतजार है। ये कोई प्लेऑफ या फाइनल मैच नहीं, लेकिन मैच की अहमियत को समझेंगे तो पता चल जाएगा कि क्यों इसे आईपीएल 2024 का सबसे अहम मुकाबला कहा जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के दो सितारे एमएस धोनी और विराट कोहली आमने-सामने तो होंगे ही, साथ ही दांव पर होगा प्लेऑफ का टिकट।
हालांकि, इस हाई वोल्टेज मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 18 मई 2024 को आईपीएल 2024 का 68वां लीग मैच खेला जाएगा। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है।
RCB vs CSK मैच पर बारिश का साया
18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होना है। प्लेऑफ की लिहाज से देखें तो दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। हालांकि, मैच से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है।
18 मई को बेंगलुरू में भारी बारिश होने की आशंका है। आइए नजर डालते हैं कि RCB बनाम CSK मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। कर्नाटक मौसम की रिपोर्ट के अनुसार इस दिन बारिश होने के 70 प्रतिशत चांस है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरू में 17 से 21 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है।
बारिश से धुला मैच तो क्या होगा?
बेंगलुरू के मौसम का मिजाज देखते हुए फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि अगर ये मुकाबला बारिश के कारण धुल जाता है तो क्या होगा। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स के 14 अंक हैं, वहीं RCB के खाते में 12 पॉइंट है। अगर ये मैच बारिश के भेंट चढ़ जाती है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का भारी नुकसान होगा और उनका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट जाएगा।
दरअसल, बारिश के कारण मैच धुलने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। इसका मतलब है कि CSK के 15 अंक हो जाएंगे, जबकि RCB 13 पॉइंट की हासिल कर पाएगी। अगर ये समीकरण रहा तो चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। उनके साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ में एंट्री ले लेगी वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स पहले से प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।
आईपीएल 2024 प्लेऑफ का शेड्यूल
आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में 4 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले क्वालीफायर में पॉइंट्स टेबल पर स्थित टॉप 2 टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 21 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके बाद 22 मई को एलिमिनेटर और 24 मई को दूसरा क्वालीफायर होगा। 26 मई को चेन्नई में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 16 May 2024 at 11:36 IST