अपडेटेड 11 April 2024 at 16:19 IST
कहीं देर ना हो जाए, RCB की प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी को शामिल करने की डिमांड हाई, धांसू है रिकॉर्ड
RCB vs MI: आरसीबी की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसको अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया तो मुंबई इंडियंस की हार तय है।
IPL 2024: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में यानी 11 अप्रैल को भिड़ंत हैं मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच। आरसीबी की ओर से एक ओर जहां कोहली के बल्ले का आग उगल सकता है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह की खतरनाक यॉर्कर सभी के होश उड़ा सकती है।
आरसीबी की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसको अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया तो मुंबई इंडियंस की हार तय है। हम बात कर रहे हैं आरसीबी के तुरुप के इक्के की यानी विल जैक्स (Will Jacks) की।
विल जैक्स को है डेब्यू का इंतजार
विल जैक्स (Will Jacks) को RCB ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 3.2 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, टूर्नामेंट से पहले वो चोटिल हो गए और उन्हें बाहर होना पड़ा। दुनियाभर के टी20 लीग में धमाल मचा चुके विल जैक्स अभी तक आईपीएल में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस सीजन उन्हें RCB की तरफ से जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।
विल जैक्स का रिकॉर्ड
विल जैक्स का पावरप्ले स्ट्राइक रेट 164.21 है। विल जैक्स का ये रिकॉर्ड उन बल्लेबाजों में सबसे अच्छा है, जिन्होंने टी20 में कम से कम 1,000 गेंदों का सामना किया है और बीच के ओवरों में उनका स्ट्राइक-रेट 146 रहा है।
41 गेंदों पर जड़ा था तूफानी शतक
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स (Will Jacks) ने हाल ही में साउथ अफ्रीका में खेले गए SA T20 लीग में बल्ले से तहलका मचाया था। दाएं हाथ के ओपनर ने प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए तूफानी शतक जड़ा था। जैक्स ने डरबन जायंट्स के खिलाफ मैच में 41 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। इसके साथ ही वो किसी टी20 मैच में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे इंग्लैंड के बल्लेबाज बने थे।
पॉइंट टेबल पर क्या है RCB और MI का हाल?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी अगर विल जैक्स को प्लवेइंग इलेवन में मौका देती है तो आरसीबी के पास सीजन की दूसरी जीत हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। RCB ने अभी तक सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले हैं जिनमें से टीम ने 4 में हार का सामना किया है और एक मैच में जीत हासिल की है। आरसीबी पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है। वहीं बात करें मुंबई इंडियंस की तो टीम ने 4 मुकाबलों में से 1 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर 8वें स्थान पर है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 16:03 IST