अपडेटेड 1 April 2023 at 14:34 IST
'जियो रे भोजपुरिया', MS Dhoni के सिक्स पर Ravi Kishan की भोजपुरी कमेंट्री, Video Viral
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs GT) के बीच हुए मुकाबले में भोजपुरी कमेंट्री (Bhojpuri Commentary in IPL) ने फैंस का दिल जीत लिया।
IPL 2023 का शुक्रवार, 31 मार्च को ग्रांड आगाज हुआ। मेगा इवेंट का पहला मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2023 में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री की शुरुआत हुई है। गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs GT) के बीच हुए मुकाबले में भोजपुरी कमेंट्री (Bhojpuri Commentary in IPL) ने फैंस का दिल जीत लिया।
इस दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो माही के सिक्स पर भोजपुरी तड़का लगाते दिख रहे हैं। GT के खिलाफ धोनी ने सिर्फ 7 गेंदों का सामना किया और एक आसमानी छक्का जड़कर स्टेडियम में मौजूद फैंस का दिन बना दिया।
धोनी के सिक्स पर रवि किशन का भोजपुरी तड़का
IPL में भोजपुरी कमेंट्री की शुरुआत से प्रशंसक रोमांचित थे। रवि किशन कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और उन्होंने शुक्रवार को सीजन के ओपनर के दौरान अपने भोजपुरी वन-लाइनर्स से प्रशंसकों का मनोरंजन किया। जैसे ही एमएस धोनी ने छक्का लगाया रवि किशन अपने भावनाओं को काबू में नहीं रख सके। उन्होंने माही के सिक्स को भोजपुरी तड़का देकर फैंस का दिल जीत लिया।
गुजरात टाइटंस ने जीता पहला मैच
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच की बात करें तो हार्दिक पंड्या की टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन उनकी इस पारी पर पानी फिर गया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने कीमती अर्धशतक जड़ा।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 April 2023 at 14:34 IST