अपडेटेड 9 May 2024 at 21:38 IST

127 रन...15 छक्के,रजत पाटीदार बोले तो स्पिनरों के 'काल', रिकॉर्ड देख फिरकी गेंदबाजों के उड़ेंगे तोते

पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार 23 गेंदों पर 55 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली।

Follow :  
×

Share


Rajat Patidar | Image: BCCI

IPL 2024: आईपीएल 2024 में आरसीबी की शुरुआत तो उतनी अच्छी नही रही लेकिन पिछले तीन मुकाबलों से आरसीबी लगातार जीत हासिल कर रही है। आज पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार 23 गेंदों पर 55 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली।

इस पारी के दौरान रजत पाटीदार ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 239.13 का रहा। ये तो रही रजत पाटीदार के आज के मुकाबले की बात लेकिन हम आपको पाटीदार के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं जिस देखकर फिरकी गेंदबाजों के तोते उड़ जाएंगे।

लेग स्पिनर्स के खिलाफ पाटीदार का प्रदर्शन

रजत पाटीदार ने अभी तक आईपीएल 2024 में लेग स्पिनर्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लेग स्पिनर्स के खिलाफ 48 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन बनाए। जिसमें वे सिर्फ एक ही बार आउट हुए। लेग स्पिनर्स की गेंद पर रजत पाटीदार ने चार चौके लगाए हैं और 15 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 264.58 का रहा।

Rajat Patidar Record

सिर्फ 21 गेंदों पर पूरा किया अर्द्धशतक

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए इस सीजन का चौथा और अपने आईपीएल करियर का छठा शतक जड़ा। आज रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मात्र 21 गेदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया। आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने वालों की लिस्ट में पाटीदार ने रॉबिन उथप्पा की बराबरी कर ली है। जिन्होंने 2010 में 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस मामले में क्रिस गेल (17) पहले और फाफ डु प्लेसिस (18) उनसे आगे हैं।  

पाटीदार के दो कैच हुए ड्रॉप

रजत पाटीदार के इस अर्द्धशतक में पंजाब के खिलाड़ियों ने उनका भरपूर सहयोग किया। रजत के दो कैच ड्रॉप हुए। उनका पहला कैच हर्षल पटेल ने छोड़ा और उस वक्त इस खिलाड़ी ने खाता तक नहीं खोला था। इसके बाद 8वें ओवर में राहुल चाहर की गेंद पर उनका दूसरा कैच छूटा। 

यह भी पढ़ें- IPL 2024: कोहली का हुआ भेजा फ्राई? पहले सिराज को बोला वेटर, फिर पाटीदार को दी गाली...खुद देखिए VIDEO - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 9 May 2024 at 21:38 IST