RR vs SRH: ईशान-अभिषेक के आगे राजस्थान ने घुटने टेके, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा, वैभव का शतक गया बेकार
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसे SRH ने आसानी से 5 विकेट से मैच को जीत लिया।
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया जिसे, SRH ने आसानी से जीतकर 2 अंक प्राप्त कर लिया है।
इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से सबसे अधिक वैभव सूर्यवंशी ने 103 रनों की पारी खेली। राजस्थान के 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट नुकसान पर 229 रन बनाकर 5 विकेट से मैच को जीत लिया।
अभिषेक-ईशान के आगे राजस्थान ने घुटने टेके
सनराइजर्स हैदराबाद टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका विकेटकिपर बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक वर्मा ने निभाई। राजस्थान रॉयल्स के 229 रन के लक्ष्य को हासिल में ईशान किशन ताबड़तोड़ 74 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने शानदार 57 रनों की पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने 11 चौके और 1 छक्के लगाए।
वैभव सूर्यवंशी की 103 रन की पारी हुई बेकार
इससे पहले राजस्थान की तरफ से सबसे अधिक वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने 278.38 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। हालांकि, उनकी पारी जीत न दिला सकी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 25 April 2026 at 23:36 IST