RR vs GT: शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी, गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 230 रन का लक्ष्य, साई सुदर्शन भी चमके
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने राजस्थान को 230 रनों का लक्ष्य दिया है। शुभमन गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेली।
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम गुजरात टाइटंस (GT)के बीच 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बैटिंग करने का न्योता दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके दम पर गुजरात का एक विशाल स्कोर खड़ा कर पाई। इस दौरान दोनों बीच पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी रही।
शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी
गुजरात टाइटंस को 229 रन का स्कोर खड़ा करने में कप्तान शुभमन गिल का अहम योगदान रहा है। उन्होंने शानदार 84 रन की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली।
साई सुदर्शन भी चमके
कप्तान गिल के अलावा, उनके साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इस बीच गिल और साई सुदर्शन के बीच पहली विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी रही।
बृजेश मिश्रा ने चटकाए सबसे अधिक विकेट
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे गेंदबाज बृजेश मिश्रा रहे। उन्होंने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे विकेट का खाता भी नहीं खोल पाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 9 May 2026 at 21:18 IST