PBKS vs RR: राजस्थान ने पंजाब किंग्स के 'विजय रथ' को रोका, RR ने PBKS को 6 से विकेट दी मात, जायसवाल ने ठोका अर्धशतक
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ RR ने पंजाब के 'विजय रथ' को रोक दिया है।
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया है।
इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा है। पंजाब के 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर 6 विकेट से मैच को जीत लिया। इसी के साथ राजस्थान ने पंजाब किंग्स के 'विजय रथ' को रोक दिया है।
RR की जीत में जायसवाल-फेरेरा का अहम योगदान
राजस्थान रॉयल्स की जीत में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फेरेरा ने अहम भूमिका निभाई। दोनों के टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।
वहीं, फेरेरा 26 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली, जिसके दम पर राजस्थान ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने भी 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
RR ने पंजाब किंग्स के 'विजय रथ' को रोका
रास्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर उनके विजय रथ को रोक दिया है। पंजाब को आईपीएल 2026 में यह पहली हार मिली है। इससे पहले पंजाब ने अपने सभी मैच जीते थे, लेकिन अब 8वें मुकाबले में उसे हार का समाना करना पड़ा है।
पंजाब ने RR को दिया था 223 रन का लक्ष्य
इससे पहले पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रन का लक्ष्य दिया। पंजाब की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ नाबाद 62 रन की पारी खेली। स्टोइनिस के अलावा, प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रन से सबसे अधिक पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30, प्रियांश आर्य ने 29 और कूपर कोनोली ने 30 रन की पारी खेली। हालांकि, इनकी पारी हार से नहीं बचा सकी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 28 April 2026 at 22:56 IST