PBKS vs MI: धर्मशाला में तिलक की 'सुनामी', मुम्बई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, PBKS की लगातार 5वीं हार

Punjab Kings vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में 58 वां मैच आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे मुंबई ने 6 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ पंजाब के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो गया है।

Follow :  
×

Share


मुम्बई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, PBKS की 5वीं हार | Image: IPL

Punjab Kings vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार, 14 मई को 58वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है। मुंबई की जीत में तिलक वर्मा का सबसे अहम योगदान रहा। वहीं, इस हार के बाद पंजाब के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया है। पंजाब के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर ली। मुंबई की जीत में तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली। 

धर्मशाला में तिलक की 'सुनामी'

मुंबई को जीत दिलाने में तिलक वर्मा ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार नाबाद 75 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। तिलक ने 33 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और 6 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। तिलक के अलावा, रयान रिकेल्टन ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। 

पंजाब की लगातार की 5वीं हार

आईपीएल में अपने शरुआती 7 मुकाबलों में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स टीम को लगातार 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पंजाब के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है। पंजाब अब 12 मैचों के बाद 6 जीत और 5 हार (एक ड्रॉ) के बाद 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। 

जीत के बाद मुंबई कहां?

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के बाद 8 अंकों के साथ 9वें स्थान पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 May 2026 at 23:27 IST