PBKS vs LSG: 6,6,6,6,6..., प्रियांश और कूपर कोनोली ने उड़ाया गर्दा, पंजाब ने LSG को दिया 255 रन का टारगेट
PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने लखनऊ को 255 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में प्रियांश और कूपर कोनोली धमाकेदार प्रदर्शन किया।
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच 185 रनों की साझेदारी ने फैंस को खूब रोमांचित किया। हालांकि, प्रियांश आर्य शतक से चूक गए। अब लखनऊ को इस मैच को जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाने होंगे।
प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने उड़ाया गर्दा
मैच में पंजाब किंग्स के लिए 255 रन बनाने में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने अहम भूमिका निभाई। शुरुआत में प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच 182 रनों की साझेदारी रही। इस मैच में प्रियांश आर्य ने महज 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली। प्रियांश ने अपनी पारी में चार चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं, कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में शानदार 87 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए।
एक ओवर में लगाए 5 छक्के
प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने इस मैच में एक ओवर में 5 छक्के लगाए और एक ही ओवर में टीम के लिए 32 रन जोड़े। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 वें ओवर में एडन मार्क्रम गेंदबाजी करने आए और पहली तीन गेंदों में कूपर कोनोली ने 3 छक्के जड़ दिए। इसके बाद चौथी गेंद वाइड रही, वाइड के बाद कूपर ने एक सिंगल लिया और उसके बाद स्ट्राइक पर प्रियांश आर्य आए। प्रियांश आर्य ने भी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर, दोनों के कुल 32 रन टीम के लिए जोड़े।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 21:26 IST