PBKS vs DC: अक्षर पटेल-डेविड मिलर ने उड़ाया गर्दा, दिल्ली ने पंजाब को 3 विकेट से हराया, आशुतोष भी चमके
Punjab Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे दिल्ली ने आसानी से 3 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ पंजाब को लगातार चौथी हार मिली है।
Punjab Kings vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 3 विकेट से मैच को जीत लिया है।
इससे पहले दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले पंजाब को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धरित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करती हुई दिल्ली ने 7 विकेट के नुकसान पर 19 ओवर में हासिल कर ली। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ने शानदार 56 रन की पारी खेली।
अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
दिल्ली को जीत दिलाने में कप्तान अक्षर पटेल ने शानदार 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। अक्षर के आलवा, डेविड मिलर ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन जड़े। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौका और चार छक्के निकले।
आशुतोष शर्मा भी चमके
अंत में दिल्ली को जीत दिलाने आशुतोष शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 10 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 24 रन की पारी खेली, जिसके दम पर दिल्ली ने आसानी से मैच को जीत लिया। हालांकि, वो विजयी रन बनने से पहले ही आउट हो गए।
श्रेयस अय्यर की पारी गई बेकार
इससे पहले पंजाब को 210 के स्कोर तक पहुंचाने का काम कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार तरीके से किया। उन्होंने उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 59 रन बनाए। वहीं, प्रियांश आर्या ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन जड़े। हालांकि, दोनों की अर्धशतकीय टीम को हार से नहीं बचा सकी। इसी के साथ पंजाब को आईपीएल 2026 में लगातार चौथी हार मिली है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 23:29 IST