PBKS vs LSG: पंजाब का विजय रथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली चमके
PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने लखनऊ को 255 रन का टारगेट दिया था, लेकिन LSG की टीम 200 रन ही बना पाई और PBKS ने 54 रन से मैच को जीत लिया।
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया, जिसके पंजाब ने आसानी से 54 रन से जीत लिया।
इससे पहले इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई और पंजाब ने इस मैच ने आसानी से 54 रन से जीत लिया।
PBKS ने LSG को 200 रन रोका
पंजाब के 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई। हालांकि, आयुष बडोनी और मिचेल मार्श ने LSG को अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन आयुष बडोनी के आउट होने के बाद लगातार कुछ अंतराल पर LSG की विकेट गिरती रही।
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। पंत के अलावा, मिशेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन और आयुष बडोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। इसके अकवा, एडन मार्क्रम में 42 रन बनाए। वहीं, निकोलस पूरन फिर से इस मैच में फ्लॉप रहे।
प्रियांश और कोनोली ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक
पंजाब किंग्स के लिए 255 रन बनाने में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने अहम भूमिका निभाई। मैच की शुरुआत में प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच 182 रनों की साझेदारी रही। प्रियांश आर्य ने महज 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 93 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। वहीं, कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में शानदार 87 रन की पारी खेली। कूपर ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए।
पंजाब का विजय रथ जारी
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने इस सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम ने छह में से पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पंजाब अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 April 2026 at 23:23 IST