अपडेटेड 7 April 2024 at 20:08 IST
IPL 2024 में खुला मुंबई इंडियंस की जीत का खाता तो खुशी से झूम उठीं नीता अंबानी, रिएक्शन वायरल
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई की जीत का खाता खुलने के बाद नीता अंबानी खुशी से झूम उठीं।
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे मजबूत टीमों में से एक और 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 सीजन में 18 दिनों बाद पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या की जान में जान आई है, लेकिन हार्दिक से भी ज्यादा खुश फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी दिखीं हैं।
IPL 2024 में मुंबई की जात का खाता खुला तो नीता अंबानी खुशी से झूम उठीं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की जीत के बाद बड़ा जबरदस्त रिएक्शन दिया, जो चंद ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही कैसे नीता अंबाती खुशी से झूम उठती हैं। वो अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे ने 3 विकेट चटकाए और नीता अंबानी ने इस सेलिब्रेशन में तीन उंगली करते हुए कोएत्जे के इन विकेटों पर भी खुशी जाहिर की। IPL की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या भी काफी खुश दिख रहे हैं। वो रोहित के साथ गले भी मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चैंपियन खिलाड़ियों से सजी इस टीम के लिए ये जीत बहुत जरूरी थी। मुंबई इंडियंस को इससे पहले लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। कप्तान हार्दिक और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हर कोशिश की, लेकिन टीम को हर बार निराशा मिली, लेकिन आज वानखेड़े के मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है।
मुंबई ने बनाया 234 का पहाड़नुमा स्कोर
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, ईशान किशन, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी पारियों के दम पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्जे और जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाया और दिल्ली पर फतह हासिल की।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 7 April 2024 at 20:08 IST