Watch: 'पहले पकड़ा कॉलर, फिर दिया धक्का...', बीच मैदान पर भिड़े निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या, वायरल हुआ वीडियो
IPL 2026: लखनऊ और आरसीबी मुकाबले में निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या की मैदान पर हुई नोकझोंक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसकी सच्चाई जानते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 9 से जीत हासिल की थी। इस इस मैच के बाद एक दिलचस्प घटना हुई जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मैच के दौरान लखनऊ के निकोलस पूरन और आरसीबी के क्रुणाल पांड्या के बीच हुई तीखी बातचीत ने फैंस को हैरान कर दिया, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।
बीच मैदान पर भिड़े पूरन और क्रुणाल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निकोलस पूरन पहले क्रुणाल पांड्या का कॉलर पकड़ते हैं और उसके बाद धक्का देते हैं। इसके बाद पूरन क्रुणाल को उंगली दिखाकर कुछ कहते हैं। हालांकि, इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दोनों ही मजाकिया अंदाज में बात कर रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अगले ही पल दोनों हंसते हुए गले मिल गए। हालांकि, इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी।
मिचेल मार्श ने खेली तूफानी पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में मिचेल मार्श ने शानदार 111 रन की पारी खेली थी। उनके दम पर लखनऊ 209 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई थी। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच में 203 रन ही बना सकी और 9 रनों से हार गई।
RCB की ओपनिंग फ्लॉप
इस मैच में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली और जैकब बेथेल जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभाली और तेज अर्धशतक लगाकर मैच में वापसी कराई। हालांकि, उनकी पारी जीत न दिला सकी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 May 2026 at 16:20 IST