IPL 2026: मैच चेन्नई का, रिकॉर्ड मुंबई का! हार के बावजूद MI ने बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो दुनिया की कोई टीम नहीं कर पाई

Mumbai Indians 50k runs in T20 cricket IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में MI ने वो रिकॉर्ड बना दिया, जो ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई।

Follow :  
×

Share


Mumbai Indians players MI 50k runs in T20 cricket | Image: AP

Mumbai Indians 50k runs in T20 cricket: IPL 2026 में भले ही मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न रहा हो, लेकिन रिकॉर्ड्स की दुनिया में इस टीम ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जिसे तोड़ना किसी भी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। 2 मई 2026 की शाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में 50,000 रनों का जादुई आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है।

चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 114 रनों की जरूरत थी। पारी के 15वें ओवर में जैसे ही मुंबई ने 114 रनों का बैरियर पार किया, वैसे ही टी20 क्रिकेट के पन्नों में एक नया अध्याय जुड़ गया। हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम द्वारा बनाए गए इस वैश्विक रिकॉर्ड ने फैंस का दिल जीत लिया।

308 मैचों का सफर और रनों का पहाड़

बता दें, मुंबई इंडियंस ने यह विराट मुकाम अपने 308वें टी20 मैच में हासिल किया है। इस सफर में टीम के IPL और चैंपियंस लीग टी20 के प्रदर्शन का बड़ा योगदान रहा है। यह आंकड़े बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी में टीम के निरंतर रनों की बारिश भी की है।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमें

  • मुंबई इंडियंस: 50,003 रन (308 मैच)
  • समरसेट (इंग्लैंड): 48,244 रन (303 मैच)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 47,304 रन (295 मैच)
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 46,438 रन (286 मैच)
  • भारतीय क्रिकेट टीम: 45,241 रन (281 मैच)

इन दिग्गजों ने रखी रनों की मजबूत नींव

मुंबई इंडियंस को 'दुनिया की नंबर-1 रन मशीन' बनाने में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। 'हिटमैन' रोहित शर्मा इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने टीम के लिए 240 मैचों में 6,286 रन जोड़े हैं। उनके अलावा मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (3,915 रन) ने सालों तक मुंबई के लिए रनों की इमारत खड़ी करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

भले ही IPL के इस सीजन में मुंबई इंडियंस अंक तालिका में संघर्ष कर रही हो, लेकिन टी20 क्रिकेट में 50 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनकर उसने अपनी बादशाहत फिर से साबित कर दी है।

ये भी पढ़ें:  Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में बिना डेब्यू किए इस खिलाड़ी को मिल गया वर्ल्ड कप खेलने का मौका, WPL में रचा था इतिहास

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 3 May 2026 at 10:12 IST