MI vs KKR: रोहित-रिकेल्टन के आगे KKR का सरेंडर, MI को मिली 14 साल के 'श्राप' से मुक्ति, मुंबई इंडियंस की 6 विकेट से जीत
MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वनखेड़े स्टेडियम में खेला गया है, जिसे MI ने आसानी से 6 विकेट से जीत लिया।
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वनखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर KKR को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया।
IPL के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। KKR की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। KKR के 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 विकेट नुकसान पर 224 रन बनाकर 6 विकेट से जीत लिया। मैच में रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
रयान रिकेल्टन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रयान रिकेल्टन ने महज 43 गेंदों का समाना करते हुए ताबड़तोड़ 81 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी 8 लंबे-लंबे छक्के और 4 चौके लगाए। रयान रिकेल्टन के अलावा, रोहित शर्मा ने भी धमाकेदार पारी खेली।
रोहित शर्मा ने के आगे KKR बेबस
रयान रिकेल्टन के अलावा, रोहित शर्मा ने भी ताबड़तोड़ 78 रन की पारी खेली। रोहित ने महज 36 गेंदों का समाना करते हुए छह चौके और 6 छक्के की मदद से धमाकेदार अंदाज में 78 रन बनाए। रोहित के अलावा, सूर्यकुमार यादव ने 16 रन और तिलक वर्मा ने 14 गेंद में 20 रन, कप्तान हार्दिक पाण्ड्य ने नाबाद रन और नमन धीर ने नाबाद 5 रन बनाए।
MI ने 14 सीजन बाद अपना पहला मैच जीता
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लेकर सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि टीम पिछले 14 सीजन से अपना पहला मैच जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने उस श्राप को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने किसी भी आईपीएल सीजन का पहला मैच आखिरी बार 2012 में जीता था और समय मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को चेपॉक में आठ विकेट से हराया था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 23:13 IST