अपडेटेड 20 March 2024 at 22:53 IST
IPL 2024: मदुशंका की जगह मुंबई इंडियंस ने इस खास खिलाड़ी को टीम में चुना
मुंबई इंडियंस ने दिलशान मदुशंका की जगह क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया इस गेंदबाज को किया टीम में शामिल
Mumbai Indians Named Replacement of Dilshan Madushanka For IPL 2024: सभी टीमें IPL 2024 की शुरुआत से पहले अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रही हैं। टूर्नामेंट के आगाज में सिर्फ दो दिन बचे हैं और इससे पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला किया है।
5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस ने विदेशी खिलाड़ी दिलशान मधुशंका की जगह एक नए खिलाड़ी को टीम में चुन लिया है। दरअसल श्रीलंका के दिलशान मदुशंका चोटिल हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी। मधुशंका को ठीक होने में समय लगेगा, इसलिए मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह दूसरे विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है, जो बेहद खास है।
17 साल के मफाका को चुना
IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 के लिए चोटिल मधुशंका की जगह साउथ अफ्रीका के 17 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को चुना है, जो मदुशंका की ही तरह बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। मफाका इस सीजन IPL खेलने वाले सबसे छोटे खिलाड़ी होंगे। अब तक घरेलू या विदेशी, कोई भी इस उम्र का खिलाड़ी IPL नहीं खेला है।
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को 4.6 करोड रुपए में खरीदा था, लेकिन अब उनकी जगह क्वेना मफाका टीम में शामिल हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के मफाका ने अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 22:53 IST