अपडेटेड 19 April 2024 at 18:36 IST

तो क्या पंजाब के खिलाफ बेईमानी कर जीती मुंबई इंडियंस? 15वें ओवर में ऐसा क्या हुआ मचा बवाल

Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी के दौरान 15वें ओवर में पंजाब किंग्स के खिलाफ की बेईमानी? अंपायर ने मुंबई इंडियंस की एक ना सुनी।

Follow :  
×

Share


Suryakumar yadav and arshdeep singh | Image: iplT20.com/ BCCI

IPL 2024: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स ने मुंबई की टीम के ऊपर चीटिंग का आरोप लगाया। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन भी खुद को रोक नही पाए।

पंजाब किंग्स के कप्तान मुंबई इंडियंस की इस हरकत का विरोध भी किया लेकिन हैरानी की बात ये रही कि अंपायर ने सैम करन की बात को नजरअंदाज कर दिया। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-  

अर्शदीप सिंह की गेंद पर डगआउट में बैठे खिलाड़ी ने रिव्यू लेने को कहा?

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने वाइड डाला। गेंद पर वाइड के लिए रिव्यू लेने का इशारा सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम के डग आउट से मिला। मतलब वाइड की रिव्यू ली जाए या नहीं ये डग आउट में टीवी रिप्ले पर देखने के बाद साथी खिलाड़ी टिम डेविड, सूर्यकुमार को देते दिखते हैं।

अंपायर ने की पंजाब किंग्स के कप्तान की अनसुनी

ये कारनामा नियम के खिलाफ है, क्योंकि रिव्यू के केस में जो भी फैसला करना होता है वो क्रीज पर खड़े खिलाड़ी को ही करना होता है। लेकिन, यहां मुंबई के डग आउट से इशारे मिल रहे हैं कि रिव्यू ले लिए जाएं। ऐसे में जब पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन, अंपायर ने सैम करन की बातों की पूरी तरह से अनसुनी की। अंपायर ऐसा बर्ताव कर रहे थे जैसे उन्होंने सैम करन के विरोध को ना देखा और ना ही सुना।

तो क्या बेईमानी से मिले मुंबई को 5 रन?

आखिर में मुंबई रिव्यू लेती है। फील्ड अंपायर, थर्ड अंपायर से राय जानते हैं और पता चलता है कि गेंद वाइड है। पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप को फिर से वो गेंद डालनी पड़ती है, जिस पर सूर्यकुमार यादव चौका लगा देते हैं। मतलब वाइड के एक रन मिलाकर मुंबई इंडियंस को पूरे 5 रन, डग आउट से आए रिव्यू लेने के उस फैसले के चलते मिल जाते हैं। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 20 ओवर में 192 रन बनाए। पंजाब किंग्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरती है और 9 रन से पीछे रह जाती है। मुंबई इंडियंस की ये सीजन की तीसरी जीत रही।  

यह भी पढ़ें- रोहित, आकाश और हार्दिक... पंजाब के खिलाफ मैच का वो पल जो कह रहा MI टीम की खींचतान की कहानी, VIDEO - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 19 April 2024 at 17:09 IST