अपडेटेड 5 March 2024 at 10:46 IST
'मैं उनमे से नहीं जो...' IPL में धोनी के लिए क्या था सबसे बड़ा चैलेंज? 16 साल बाद किया खुलासा
MS Dhoni: धोनी को आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट कप्तान माना जाता है। लेकिन, कैप्टन कूल ने जब पहली बार ये जिम्मेदारी ली थी तब उनके सामने बड़ा चैलेंज था।
MS Dhoni News: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने IPL 2024 से पहले बड़ा खुलासा किया है। धोनी को आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट कप्तान माना जाता है। लेकिन, कैप्टन कूल ने जब पहली बार ये जिम्मेदारी ली थी तब उनके सामने बड़ा चैलेंज था। माही ने IPL 2024 के आगाज से पहले 16 साल पीछे जाकर एक कहानी सुनाई जब 2008 में उन्होंने CSK की कप्तानी की थी।
दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। सीजन ओपनर में एमएस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें कप्तान बनाया था। धोनी ने अब बताया है कि IPL में उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज क्या था।
धोनी के लिए क्या था सबसे बड़ा चैलेंज?
एमएस धोनी ने स्टारस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि 2008 में जो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम थी वो काफी बैलेंस थी। उस टीम में कई ऑलराउंडर थे और अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद थे।
धोनी ने कहा, ''2008 में जो CSK की पहली टीम थी उसमें मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, मुरलीधरन, एंटिनी और जेकब ओरम जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज था कि कैसे उन्हें ड्रेसिंग रूम में साथ लेकर आऊं। मेरा हमेशा से ये मानना है कि जब आप किसी टीम को लीड कर रहे होते हो तो सबसे अहम होता है आप एक दूसरे को समझे। उनकी ताकत और कमजोरी के बारे में जानें। जब आप ऐसा करते हैं तो आगे का सफर आसान हो जाता है।''
एमएस धोनी ने आगे कहा कि आईपीएल ने मुझे ये अवसर दिया कि मैं विदेशी खिलाड़ियों को जान सकूं। मैं उनमें से नहीं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान विरोधी खिलाड़ियों से बातचीत करूं, लेकिन आईपीएल में आप एक दूसरे से बातचीत करते हो। उनके बारे में जानते हो, उनकी कल्चर के बारे में बात करते हो।
22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत
आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है। उनके नेतृत्व में CSK 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी है।
इसे भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल 5वें टेस्ट में बनाएंगे महारिकॉर्ड! 147 साल में ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 5 March 2024 at 10:29 IST