IPL 2024 के रोमांचक मैच में RCB से हार के बाद घर लौटे MS Dhoni क्या कर रहे? सामने आया VIDEO
RCB से हार के बाद घर चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2024 सीजन में अभियान खत्म हो गया है। एमएस धोनी भी घर लौट गए हैं, लेकिन वो क्या कर रहे, आपको ये बताते हैं।
IPL 2024: मुंबई इंडियंस (MI) के बाद 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भीॉ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन से बाहर हो गई है। CSK को RCB के खिलाफ थ्रिलर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ चेन्नई (Chennai) का इस IPL में सफर खत्म हो गया।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18 मई, शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए करो या मरो मुकाबले में RCB ने CSK पर रोमांचक जीत दर्ज की। दिल की धड़कनें रोक देने वाले इस मैच में धोनी भी अनहोनी नहीं कर पाए, जिससे CSK हार गई और RCB ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। RCB से हार और टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) घर लौट आए हैं।
CSK के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) रविवार को अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से रांची लौट आए। रांची एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी फैंस के बीच से निकले और सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गए। माही ने किसी से बातचीत नहीं की, जबकि फैंस उनके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थे। IPL 2024 का सफर खत्म होने के बाद से फैंस धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। वो अगले साल IPL खेलेंगे या नहीं, इस पर खूब चर्चा हो रही है। खैर ये छोड़िए आपको ये बता देते हैं कि घर लौटने के बाद धोनी क्या कर रहे हैं।
धोनी का डेली रूटिन शुरू
RCB से हार के साथ IPL 2024 से बाहर होने के बाद घर लौटे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपने डेली रूटिन में लौट गए हैं। धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी अपनी यामाहा बाइक पर हैं। उन्होंने हेलमेट लगा रखा है। धोनी बाइक ड्राइव कर आए और अपने घर के अंदर चले गए। बता दें कि धोनी बाइकों के बहुत शौकीन हैं। उनके पास पुरानी और नई बाइकों का जबरदस्त कलेक्शन है।
RCB और CSK मैच का लेखा-जोखा
RCB और CSK के बीच खेले मुकाबले की बात करें तो इसमें CSK को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। RCB ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई को 219 रन का टारगेट दिया था, लेकिन CSK को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 201 रन ही चाहिए थे, जिसके लिए CSK ने पूरा दम लगा दिया। आखिरी ओवर में धोनी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर थे और CSK को प्लेऑफ में जाने के लिए 17 रन की दरकार थी। धोनी ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली बॉल पर वो आउट हो गए। इसके बाद CSK की उम्मीदें कम हो गईं। जडेजा क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन वो स्ट्राइक पर नहीं थे। जडेजा को आखिरी दो गेंदें मिलीं और जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन दोनों गेंदों पर वो एक भी रन नहीं बना सके।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 May 2024 at 16:01 IST