CSK vs PBKS: ट्रेनिंग में लौटे एमएस धोनी, बल्लेबाजी का किया अभ्यास; पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच का होंगे हिस्सा?
CSK vs PBKS: 44 साल के धोनी चोट के कारण IPL 2026 में राजस्थान के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं हो पाए थे। फ्रेंचाइजी ने बताया था कि वह दो सप्ताह तक बाहर रह सकते हैं। हालांकि अब वह ट्रेनिंग में लौट चुके हैं।
CSK vs PBKS MS Dhoni Practice: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कुछ दिनों पहले प्रेक्टिस के दौरान रुल आउट हो गए थे। इसके बाद चेन्नई ने राजस्थान के खिलाफ मैच गंवा दिया। मैच में CSK के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक सभी कहने लगे कि ऐसा लग रहा है MSD के बिना CSK कुछ भी नहीं है। बता दें, 44 साल के धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 में राजस्थान के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं हो पाए थे। इस पर फ्रेंचाइजी ने पहले ही बताया था कि वह दो सप्ताह तक बाहर रह सकते हैं।
दो सप्ताह रहेंगे बाहर
हालांकि अब चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह ट्रेनिंग में लौट चुके हैं। गुरुवार को वायरल एक वीडियो में धोनी को वापस प्रेक्टिस करते देखा गया है, जिसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द मैदान पर खेलते हुए दिख सकते हैं। दरअसल, आज यानी शुक्रवार को CSK का पंजाब किंग्स से सामना होना है और इससे पहले ही धोनी नेट्स पर लौटे हैं।
टीम के साथ किया अभ्यास
बता दें, धोनी ने चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में हल्की फिटनेस ड्रिल करते नजर आए, लेकिन उन्होंने टीम के साथ पूर्ण रूप से अभ्यास नहीं किया। उन्होंने भले ही नेट्स पर कुछ समय तक बल्लेबाजी अभ्यास किया, लेकिन विकेटकीपिंग ड्रिल नहीं की। वहीं, संजू सैमसन अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग करते नजर आए। ऐसे में कहा जा सकता है कि धोनी जल्द ही चोट से उबर जाएंगे, लेकिन मैच के लिए पूर्णतया तैयार नहीं हैं।
ऐसे में अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे या नहीं। CSK मैनेजमेंट भी धोनी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा, जबकि टीम में विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन का विकल्प भी मौजूद है।
ब्रेविस ने भी बने ट्रेनिंग का हिस्सा
धोनी के अलावा CSK के अन्य खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। हालांकि उन्होंने बस हल्की शॉर्ट रन ड्रिल की और फिजियो के साथ बात चीत करते दिखे। आज के मैच में चेन्नई अपनी जीत का खाता खोलने के लिए उतरेगी। राजस्थान से हार के बाद PBKS के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर टीम हारना नहीं चाहेगी। क्योंकि फिलहाल टीम प्वाइंट्स टेबल पर सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 16:27 IST