दो हफ्ते के लिए IPL 2026 से बाहर हुए MS Dhoni, नहीं खेलेंगे शुरुआती मुकाबले, CSK को बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि थाला IPL 2026 के पहले दो हफ्तों के मैच मिस करेंगे। टीम ने उनकी जल्द रिकवरी की कामना की है। धोनी की गैरमौजूदगी में CSK युवा खिलाड़ियों पर निर्भर रहेगी।

Follow :  
×

Share


दो हफ्ते के लिए IPL 2026 से बाहर हुए MS Dhoni | Image: X/ChennaiIPL

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले 2 हफ्ते तक IPL से बाहर हो गए हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। जिस वजह से वे टाटा IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। CSK की ऑफिशियल X हैंडल से जारी स्टेटमेंट में साफ लिखा कि 

"एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से उनके टाटा आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मैच छूटने की संभावना है। जल्द स्वस्थ हो जाओ, थाला!"

थाला की गैरमौजूदगी का असर

धोनी IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने CSK को कई खिताब दिलाए हैं। उनका अनुभव, लीडरशिप और फिनिशिंग स्किल टीम के लिए हमेशा अहम रहा है। पहले दो हफ्तों में उनका न खेलना CSK की प्लानिंग पर असर डालेगा। टीम अब युवा विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स पर ज्यादा जिम्मेदारी सौंपेगी। फैंस को उम्मीद है कि धोनी जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटेंगे और सीजन के बाकी मैचों में अपनी पुरानी फॉर्म दिखाएंगे।  

अगर सब ठीक रहा तो धोनी IPL 2026 के तीसरे हफ्ते से पहले टीम में वापसी कर सकते हैं। CSK मैनेजमेंट भी उनके फिटनेस पर नजर रखे हुए है। धोनी क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

IPL 2026 का पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला RCB बनाम SRH के बीच शनिवार, 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैंस जियो हॉटस्टार  ऐप के माध्यम में लाइव एक्शन देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: मोबाइल पर ऐसे देखें फ्री में IPL के सभी मैच, नहीं लेना पड़ेगा Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 11:12 IST