अपडेटेड 24 March 2025 at 08:16 IST
CSK vs MI: एमएस धोनी ने लाइव मैच में मुंबई के इस खिलाड़ी को दे मारा बल्ला, VIDEO देख फैंस हुए हैरान, क्या है मामला?
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी को मैदान पर ही बल्ला दे मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
CSK vs MI, IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नी सुपर किंग्स टीम की शुरुआत जीत के साथ हुई। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के तीसरे मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने मिशन की शुरुआत की। मैच के दौरान चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी को बल्ले से मारा।
अब आप सोच रहे होंगे कि हमेशा कूल और शांत रहने वाले एमएस धोनी आखिर किसी खिलाड़ी को लाइव मैच के दौरान बल्ले से कैसे मार सकते हैं? दरअसल ये खिलाड़ी कोई और नहीं मुंबई इंडियंस का तेज गेंदबाज दीपक चाहर थे। चाहर पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे पर इस बार आईपीएल ऑक्शन में सीएसके ने चाहर के लिए बोली नहीं लगाई।
धोनी ने किस खिलाड़ी को बल्ले से मारा?
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए उस वक्त मैदान पर आए जब CSK को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे। क्रीज पर रचिन रविंद्र मौजूद थे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद जब मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी चेन्नई को जीत की बधाई दे रहे थे तो उस वक्त दीपक चाहर और धोनी आपस में मिले।
सात साल तक चेन्नई के लिए खेले दीपक चाहर
इस दौरान धोनी ने दीपक चाहर को प्यार से बल्ले से मारा। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच का ये याराना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। पहले जब दीपक चेन्नई की ओर से ही खेलते थे धोनी और चाहर आपस में काफी मस्ती करते हुए दिखते थे। दीपक चाहर बीते सात सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे थे।
मुंबई के साथ जुड़े दीपक चाहर
आईपीएल 2025 से पहले चेन्नी सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को रिलीज कर दिया था और नीलामी के दौरान उनके लिए RTM कार्ड का भी इस्तेमाल नहीं किया। जिसके बाद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2025 के दौरान दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 24 March 2025 at 08:16 IST