अपडेटेड 9 April 2024 at 13:23 IST

गजब! बैटिंग करने आए धोनी तो ऐसा क्या हुआ? रसेल से देखा नहीं गया और फिर... वीडियो वायरल

MS Dhoni News: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में जब एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो आंद्रे रसेल ने अपने दोनों कान बंद कर लिए। ऐसा क्यों हुआ?

Follow :  
×

Share


एमएस धोनी और आंद्रे रसेल | Image: ipl/x

CSK vs KKR: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस को खुशी से झूमने के दो मौके मिले। एक तो उनकी टीम ने KKR को बुरी तरह हरा दिया और दूसरा ये कि इस सीजन में चेन्नई के ग्राउंड पर उन्होंने पहली बार एमएस धोनी (MS Dhoni) को बल्लेबाजी करते देखा। जैसे ही माही बैटिंग करने उतरे स्टेडियम का पारा हाई हो गया। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) का रिएक्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है।

चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में सोमवार को CSK का सामना KKR से हुआ। उम्मीद थी की फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम ने पूरे मैच में कंट्रोल बनाए रखा और केकेआर को आसानी से हरा दिया। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें आंद्रे रसेल के इस रिएक्शन से अंदाजा लगा सकते हैं कि एमएस धोनी चेन्नई के फैंस के लिए क्या मायने रखते हैं।

धोनी की एंट्री देख रसेल ने क्या किया?

KKR के खिलाफ मैच में CSK की पारी के 17वें ओवर में वो लम्हा आया जिसे देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस बेकरार थे। शिवम दुबे आउट हुए और बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे धोनी। फिर क्या था पूरा माहौल बदल गया। चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम धोनी-धोनी के नारे से गूंज उठा। आलम ये था कि फील्डिंग कर रहे खिलाड़ियों को अपने कप्तान की आवाज भी नहीं सुनाई दे रही थी।

मैच के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें देख सकते हैं कि धोनी की एंट्री के बाद इतना शोर मच रहा था कि KKR के खिलाड़ी आंद्रे रसेल को अपने कान बंद करने पड़े। दरअसल, जब माही बैटिंग करने आए तो उस समय नॉइज मीटर में शोर का लेवल 135 DB (डेसीबल) दर्ज किया गया। ये इतना ज्यादा था कि बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे आंद्रे रसेल से सहा नहीं गया और उन्होंने अपने दोनों कान बंद कर लिए।

बता दें कि एमएस धोनी जब बल्लेबाजी करने आए उस समय चेन्नई सुपर किंग्स मैच जीतने के बिल्कुल दहलीज पर थी। माही ने तीन गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक रन बनाए और नॉट आउट रहे। CSK की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 67 रनों की कीमती पारी खेली और धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे कप्तान बने। 

इसे भी पढ़ें: ये कैसे हुआ? CSK से मैच हारने के बाद धोनी से मिले गंभीर, फिर जो हुआ... देखकर नहीं होगा यकीन

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 April 2024 at 08:42 IST