MI vs RCB मैच में टॉस पर विवाद, क्या रेफरी ने सिक्के के साथ किया 'गोलमाल'? जानें वायरल वीडियो का सच
MI vs RCB मुकाबले से पहले टॉस के समय रेफरी जवागल श्रीनाथ पर सिक्के के साथ गोलमाल करने का आरोप सोशल मीडिया पर फैंस लगा रहे हैं। क्या है वायरल वीडियो का सच?
- खेल समाचार
- 2 min read
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में एमआइ ने 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। मैच तो खत्म हो गया लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा जिसमें टॉस के समय रेफरी के सिक्का पलटने का दावा किया जा रहा है।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से पहले टॉस के समय रेफरी जवागल श्रीनाथ पर सिक्के के साथ गोलमाल करने का आरोप सोशल मीडिया पर फैंस लगा रहे हैं। क्या है वायरल वीडियो का सच? आइए जानते हैं-
क्या है वायरल वीडियो का सच?
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबेल में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के वक्त मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि टॉस के वक्त मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ टॉस क्वॉइन को पलटकर हार्दिक पांडया की ओर इशारा करते हैं कि टॉस आपने जीता है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को शेयर करने के साथ टॉस रेफरी पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं।
क्या टॉस रेफरी ने टॉस के वक्त की हेराफेरी?
पर यहां सवाल ये आता है कि इस वीडियो की सच्चाई क्या है? सोशल मीडिया पर ही दूसरे फैन ने टॉस के समय का एक क्लोज वीडियो शेयर किया जिसमें सारी चीजें साफ साफ दिख रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टॉस रेफरी जवागल श्रीनाथ ने टॉस क्वॉइन के साथ कोई छेड़छाड़ नही की। यानी कि मैच रेफरी का टॉस के साथ गोलमाल करने का वीडियो फेक है, झूठा है।
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला सीएसके के खिलाफ
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस अब पॉइंट टेबल पर 4 अंको के साथ सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 April 2024 at 17:28 IST