अपडेटेड 27 April 2025 at 20:23 IST
MI vs LSG: वानखेड़े में चला बुमराह का जादू, पहले मलिंगा का तोड़ा रिकॉर्ड, फिर एक ओवर में 3 विकेट लेकर तोड़ दी लखनऊ की कमर
MI vs LSG: जसप्रीत बुमराह ने फिर अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाते हुए इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
MI vs LSG: जसप्रीत बुमराह ( Jasprit Bumrah ) ने फिर अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाते हुए इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह अब आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 174* विकेट लेते हुए लसिथ मलिंगा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने मुंबई टीम के लिए 2009 से 2019 के बीच 170 विकेट चटकाए थे।
IPL 2025 का 45वां मैच आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जिसमें हार्दिक पांड्या की टीम ने लखनऊ को 54 रनों से धूल चटा दी। जसप्रीत बुमराह ने एक ही विकेट में लखनऊ के तीन विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह आज मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में किया था। इस ओवर में बुमराह ने लगातार तीन डॉट गेंद डाली, फिर उसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने मार्करम का विकेट चटकाया। और इसी विकेट के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। अब वो मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं।
आज मुंबई के लिए बुमराह ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। मार्करम के विकेट के बाद बुमराह ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाकर सबको हैरान कर दिया। पहले मिलर उनकी गेंद का शिकार बने। मिनल 24 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। फिर उसी ओवर में बुमराह ने अब्दुल समद और आवेश खान के विकेट लेकर भी उन्हें पवेलियन भेज दिया था।
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी शिकस्त
मुंबई इंडियंस ने आज के मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की टीम ने सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम मैदान में उतरी और 20 ओवर में 161 रन पर ही सिमट गई।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 April 2025 at 19:42 IST