IPL 2026: MI बनाम KKR मैच में बनेंगे 250 रन? वानखेड़े पिच का पिछला रिकॉर्ड कर देगा आपको हैरान

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा, जहां हाल में ही खेले गए एक मैच की दोनों दोनों पारियों में कुल 499 रन बने थे।

Follow :  
×

Share


MI बनाम KKR मैच में बनेंगे 250 रन? | Image: X/MI

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला है। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के दूसरे मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा और 7:30 में लाइव एक्शन शुरू हो जाएगा।

मैच से पहले MI बेहद ही संतुलित नजर आ रही है, क्योंकि टीम में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सितारों की फौज हैं। सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। इसके अलावा, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अगर मुंबई पहले बैटिंग करती है, तो 250 का आंकड़ा पार कर सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप में बने थे 499 रन

वानखेड़े स्टेडियम की पिच लगभग हर बार बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित होती रहती है। आपको बता दें कि हाल में ही हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में यहां रिकॉर्ड 499 रन बने थे। इस मैच में टीम इंडिया ने 253 रनों का पहाड़ खड़ा की थी, हालांकि, इंग्लैंड ने भी 246 रन ठोक दिए थे। इस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे थे। वहीं, टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

क्या MI 250 रन बना पाएगी?

आईपीएल 2026 में मुंबई एक संतुलित टीम नजर आ रही है। मुंबई के पास बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी के भी अच्छे-अच्छे विकल्प मौजूद हैं। बल्लेबाजी में 'हिटमैन' रोहित शर्मा से लेकर टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा  और खुद कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। ऐसे में मुंबई अगर पहले बैटिंग करती है, तो 250 का आंकड़ा पार करना कोई बात नहीं है। हालांकि, KKR भी MI से कम नहीं है।

MI-KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है।

MI की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

KKR की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक।

ये भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई में आज MI-KKR के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला, यहां पढ़िए टीमों की संभावित प्लेइंग 11
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 18:07 IST