LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स 141 रन पर हुई ढेर, टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने ढाया कहर
LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ में हो रहा है। दोनों टीमें लीग में अपना पहला मैच खेल रही है।
LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बैटिंग करने का न्योता दिया।
आईपीएल के 5वें मैच में पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं है। कप्तान ऋषभ पंत के अलावा, एडेन मार्कराम, आयुष बदोनी और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए। इस मैच में लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरा ओवर भी खेल नहीं पाई। लखनऊ की तरफ से सबसे अधिक अब्दुल समद 36 रन बनाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स 141 रन पर हुई ढेर
आईपीएल के 5वें मैच में पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं है। मैच में सबसे पहले ऋषभ पंत 7 रन पर रनआउट हो गए। पंत के बाद एडेन मार्कराम 11 रन, आयुष बदोनी बिना खाता खोले आउट हो गए, तो उसके बाद निकोलस पूरन भी महज 6 रन पर आउट हो गए। हालांकि, सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाए और कुलदीप यादव का शिकार बन गए। अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स महज 141 रन पर सिमट गई।
टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने ढाया कहर
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को महज 141 रन पर रोकने का काम टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी की अहम भूमिका रही। दोनों मिलकर कुल छह विकेट अपने नाम किए। टी. नटराजन 4 ओवर में महज 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, लुंगी एनगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किए। अब दिल्ली को मैच जीतने के लिए 141 रन चाहिए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 21:18 IST